MP By-Election: फिसली शिवराज सिंह की जुबान, बताया खुद को एमपी का पूर्व CM

MP By-Election: फिसली शिवराज सिंह की जुबान, बताया खुद को एमपी का पूर्व CM


सीएम शिवराज सिंह चौहान. फाइल फोटो.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 सीटों पर हो रहे प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी.

मंदसौर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 सीटों पर हो रहे प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी. बीते रविवार को प्रचार के अंतिम दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) मंदसौर में भी चुनाव प्रचार करने पहुंचे. सीएम शिवराज सिंह ने मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे थे. इसी दौरान मीडिया से चर्चा में उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने खुद को एमपी का पूर्व सीएम बता दिया.

मंदसौर के सुवासरा में रोड शो के बाद सीएम शिवराज सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की. पूर्व सीएम कमलनाथ की बयानबाजी पर सवाल के जवाब में शिवराज सिंह ने कहा कि कमलनाथ के शब्दों ने महिला का मान-सम्मान कम किया है, वे अपने शब्दों से नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री (फिसली जुबान ) को वे नालायक बता रहे हैं, कुत्ता जैसे शब्दों का उपयेाग कर रहे हैं. ये मध्य प्रदेश की संस्कृति और संस्कार नहीं है’. शिवराज के इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलुजा ने एक ट्वीट कर उनकी खिल्ली उड़ाई.

बेटे कार्तिकेय भी बता चुके हैं पूर्व मुख्यमंत्री
उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभाली. प्रचार प्रसार के लिए कार्तिकेय सिंह चौहान गैरतगंज पहुंचे थे. वहां पर जनता को संबोधित करते हुए उनकी जुबान फिसल गई. कार्तिकेय सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने मध्य प्रदेश की जनता का अपमान किया, गरीबों का अपमान किया. आपने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यानि शिवराज सिंह चौहान जी का अपमान किया है. मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है. उनके बेटे ने ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री बता दिया.





Source link