इन गाड़ियों ने मचाया हुआ है धमाल! चेक करें सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की List
कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगने के बावजूद कंपनियों की सेल में अक्टूबर महीने में काफी बढ़त देखी गई. चलिए आपको बताते हैं मौजूदा समय में भारत में बिकने वाली सबसे टॉप कारों के बारें में.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 3, 2020, 7:11 PM IST
इन 5 गाड़ियों की सेल में दिखा सबसे ज्यादा इजाफा
भारत में सबसे ज्यादा बिक रही कारों की तो अक्टूबर महीने में 24,859 यूनिट्स के साथ मारुति स्विफ्ट भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी. दूसरे नंबर पर मारुति की बलेनो रही जिसकी 21,971 यूनिट्स सेल हुई. मारुति वैगनआर 18,700 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही. मारुति ऑल्टो ने 17,851 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया. 17674 यूनिट्स के साथ डिजायर ने 5वें स्थान पर कब्जा जमा लिया.
ये भी पढ़ें:- अक्टूबर में बढ़ी TVS Motor की सेल, कंपनी ने बेचें 394724 दुपहिया वाहनक्रेटा SUV सेगमेंट में टॉपर
ह्यूंदै क्रेटा ने टॉप 10 कारों में तो अपनी जगह पक्की की ही साथ ही यह कार अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. एसयूवी सेगमेंट में इस कार की सबसे ज्यादा 14 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं. इस आंकड़े के साथ इस कार ने अपने सभी राइवल्स को पीछे छोड़ दिया.
इन कारों को भी टॉप 10 में जगह
ह्यूंदै क्रेटा भी 14 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल के साथ छठे नंबर पर रही. ह्यूंद की ग्रैंड i10 को 7वां स्थान प्राप्त हुआ. मारुति ईको 13,309 यूनिट्स के साथ 8वें नंबर पर कब्जा करने में कामयाब रही. मारुति ब्रेजा ने 9वें और मारुति एस-प्रेसो ने 10,612 यूनिट्स के साथ टॉप 10 में जगह बना ली.