भाई के साथ बिस्किट लेने जा रहे मासूम को बोलेरो ने कुचला

भाई के साथ बिस्किट लेने जा रहे मासूम को बोलेरो ने कुचला


उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क दुर्घटना में नरेंद्र नाम के इसी बच्चे की मौत हुई। 

  • देवास रोड पर हुए सड़क हादसे में भी एक की मौत

उज्जैन जिले के दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में मासूम सहित दो लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पहला हादसा कायथा क्षेत्र में हुआ। यहां ग्राम मुंजा खेड़ी निवासी ओंकार सिंह का मासूम बेटा नरेंद्र अपने भाई के साथ बिस्किट लेने घर के पास मौजूद दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम काट बड़ोदिया से कायथा की ओर तेज रफ़्तार से आ रही बोलेरो ने नरेंद्र को कुचल दिया। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद माैके से भाग रहे बोलेरो चालक को लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया।गंभीर हालत में नरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उज्जैन रैफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा देवास रोड पर हुआ। सेमलिया फनता निवासी चेतन पिता गोवर्धन लाल शर्मा बाइक से अपनी बहन की ससुराल देवास जा रहा था। फंटे के पास ही दूध ल रहे वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। हादसे में चेतन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। नरवर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मामलोंं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link