- Hindi News
- Local
- Mp
- Jyotiraditya Scindia; BJP MP Shows Victory Sign After Cast Vote; Madhya Pradesh (MP) By Election 2020 Latest News
ग्वालियर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिंधिया ने ग्वालियर क्षेत्र में साढ़े 9 बजे वोट डालने पहुंचे और बाद में विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा कि भाजपा सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
- ग्वालियर क्षेत्र में वोट डालने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मामी पूर्व मंत्री माया सिंह के गले मिले
मध्य प्रदेश उपचुनाव में सबसे बड़ा क्षेत्र ग्वालियर चंबल है। यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सिंधिया सुबह 9.30 बजे अपनी मामी व पूर्व मंत्री माया सिंह के गले मिले और फिर वोट डालने पहुंचे हैं। सिंधिया ने ग्वालियर क्षेत्र के एमआई शिशु मंदिर में वोट डाला। सिंधिया ने वोट डालने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा- जनता का पूरा समर्थन भाजपा के साथ है।

मतदान से पहले स्याही लगवाते भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया।
सिंधिया ने कहा- ‘आज मध्य प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। 28 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं। मैंने मतदान के अधिकार का उपयोग किया है। मेरा निवेदन है कि एक-एक व्यक्ति मतदान करे। कोविड से बचाव की सारी व्यवस्थाएं हैं। ये प्रजातंत्र के महत्व की लड़ाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। ये सरकार जन हितैषी सरकार है। किसानों, महिलाओं, गरीबों और जनता की हितैषी सरकार है। इसलिए इसका कार्यकाल ऐतिहासिक होगा।’

सिंधिया ने मतदान केंद्र के बाहर अपनी मामी पूर्व मंत्री माया सिंह के गले मिले।
सिंधिया ने कहा कि ‘संविधान की रक्षा की बात कही जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में मुझे आज अपने मत का प्रयोग करने का मौका मिला है। मोदी जी, नड्डा जी, अमित शाह और शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में पूरा विश्वास है। कांग्रेस जब हार रही होती है तो वह बौखला जाते हैं। कमलनाथ जी वादे ज्यादा करते हैं और काम कम करते हैं, इसलिए आज उन्हें ये दिन देखने को मिला है।’

वोट डालने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मामी पूर्व मंत्री माया सिंह के साथ मतदान केंद्र के बाहर हंसी-ठिठोली करते हुए।