68 प्रतिशत मतदान, 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, 10 को फैसला

68 प्रतिशत मतदान, 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, 10 को फैसला


जबलपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण के बीच हुए इस उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ

  • कोरोना संक्रमण के बीच लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया मतदान में हिस्सा

अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में करीब 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। कोरोना संक्रमण के बीच हुए उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं के साथ दिव्यांग मतदाता भी पीछे नहीं रहे। शाम पांच बजे तक 1 लाख 70 हजार 392 मतदाताओं में से 1 लाख 15 हजार 177 वोटर मतदान केेंद्रों तक पहुंचे। महिला मतदाताओं की भागीदारी 54 हजार 732 रही।

अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा के बिसाहूलाल सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के बीच है। मतदान समाप्त होने के बाद दोनों ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जीत का दावा किया है। अब सबकी निगाहें 10 नवम्बर को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

दो ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी
चुनाव के लिए कुल 251 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मंगलवार सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई। बहेरी मतदान केंद्र क्रमांक – 2 और 90 में थोड़ी देर के लिए ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी को छोड़ दिया जाए, तो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल ने सुबह 9.30 बजे परासी गांव स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 170 पर वोट डाला। वे परिवार संग मतदान केंद्र पहुंचे थे।

खमरिया में कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट

कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने पत्नी संग खमरिया मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे मतदान करने पहुंचे थे।
युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह

उपचुनाव में युवाओं के साथ बुजुर्ग मतदाताओं का भी उत्साह देखते बना। 98 साल की जमीलन-बी बेटे रईस खान, बहू और पोते के साथ मतदान केन्द्र पहुंची थी।
सख्त रही पुलिस सुरक्षा

मतदान केंद्रों पर पुलिस की सख्त सुरक्षा रही। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए वोटिंग कराई गई। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बूथों पर गोले बनाए गए थे। थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया।



Source link