जिम्बाब्वे की यह टेस्ट में अफगानिस्तान पर पहली जीत है (फोटो क्रिकेट जिम्बाब्वे के टि्वटर अकाउंट से)
जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट में अफगानिस्तान काे 10 विकेट से हराया. यह मैच दो दिन में खत्म हो गया. 132 साल बाद लगातार दो टेस्ट दो दिन में खत्म हुए हैं. इसके पहले भारत और इंग्लैंड का मैच भी दो दिन में खत्म हुआ था.
मैच के दूसरे दिन जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 5 विकेट पर 133 रन से आगे खेलना शुरू किया. पूरी टीम 250 रन पर सिमट गई. कप्तान सीन विलियम्स ने 105 रन बनाए. अफगानिस्तान ने पहली पारी में 131 रन बनाए थे. इस तरह से जिम्बाब्वे को 119 रन की बढ़त मिली. जवाब में अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 135 रन पर सिमट गई. इस तरह से जिम्बाब्वे को 17 रन का लक्ष्य मिला. लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 3.2 ओवर में बिना विकेट के हासिल कर लिया.
30 में से 18 विकेट तेज गेंदबाजों को मिलेमैच में कुल 30 विकेट गिरे. इसमें से 18 विकेट तेज गेंदबाजों को जबकि 12 विकेट स्पिन गेंदबाजों को मिले. वहीं भारत और इंग्लैंड के मैच में 30 में से 28 विकेट स्पिन गेंदबाजों काे मिल थे. ओवरऑल टेस्ट में 23वीं बार टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हुआ है. इसके पहले 1888 से 1889 के बीच लगातार पांच टेस्ट दो दिन में खत्म हुए थे. इन सभी 5 मैच में इंग्लैंड शामिल था और उसने इसमें से चार मैच जीते थे. जिम्बाब्वे ने पहली बार टेस्ट में अफगानिस्तान को हराया. 2000 से अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो कुल 8 टेस्ट दो दिन में खत्म हुए हैं. इसमें से चार एशिया में, दो दक्षिण अफ्रीका में जबकि इंग्लैंड-जिम्बाब्वे में एक-एक मैच दो दिन में खत्म हुए.