इटारसी21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
कालाआखर और सहेली के बीच अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने बताया रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसलिए मामला आत्महत्या का लग रहा है।
पारिवारिक विवाद के कारण 52 वर्षीय आदिवासी रामलाल पिता छोटेलाल धुर्वे ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना कालाआखर रेलवे कॉलोनी निवासी चंदन कुमार चौधरी ने केसला थाने में दी।
पुलिस को पहले यह लगा कि उक्त व्यक्ति की मौत किसी ट्रेन से गिरने से हुई है। घटना का समय रात 12:30 से मंगलवार की सुबह 8 बजे के बीच का बताया गया है। इसी बीच नीमखेड़ा रैयत गांव के परिजनों ने आकर मृतक की शिनाख्त की।