जबलपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गाजी नगर में मंगलवार की देर रात दबिश देकर घर से साहिल को गिरफ्तार किया
- हत्या के प्रयास में एक महीने से था फरार
जबलपुर की गोहलपुर पुलिस ने एक बदमाश को मंगलवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दबिश दी, तो बदमाश घर में सो रहा था। पिछले एक महीने से आरोपी को पुलिस ढूंढ रही थी। हत्या के प्रयास मामले में उसके तीन साथियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पांच अक्टूबर को गाजी नगर निवासी भूरा उर्फ सरफराज पर तीन बदमाशों ने चाकू से जानलेवा वार कर दिया था। शाकिर और भूरा सरफराज में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किया था। शाकिर की रिपोर्ट पर भूरा के खिलाफ भी मामला दर्ज है। दोनों को विक्टोरिया में भर्ती कराया गया था।
सरफराज की शिकायत पर धारा 307 भादवि का प्रकरण दर्ज किया था। मामले में मुख्य आरोपी शाकिर व सग़ीर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। शेष दो आरोपी राजा खान व मोहम्मद साहिल फरार हो गए थे। राजा खान को पुलिस ने एक नवम्बर को गिरफ्तार किया। जबकि मोहम्मद साहिल को गाजी नगर में मंगलवार की देर रात दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया।