लॉन्च होने के एक महीने के अंदर महिंद्रा थार की 20 हजार से ज्यादा यूनिट की बुकिंग हो चुकी है.
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने 2 अक्टूबर को महिंद्रा थार (Mahindra Thar) का न्यू जेनेरेशन मॉडल लॉन्च किया था. अब तक इस गाड़ी की 20 हजार से ज्यादा यूनिट की बुकिंग हो चुकी है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 4, 2020, 6:27 PM IST
ये भी पढ़ें- Cabinet Meeting: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- तेजी से पटरी पर लौट रही है इकोनॉमी
नई थार की खासियतें
1. इस ऑफ रोडर को दो ट्रिम AX (एडवेंचर) और LX (लाइफस्टाइल) में लॉन्च किया गया है.2. AX ट्रिम पूरी तरह से ऑफ रोड के शौकीनों के लिए है. वहीं LX ट्रिम में अधिक कंफर्ट फीचर्स हैं.
3. AX ट्रिम वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये से शुरू है.
4. वहीं LX ट्रिम वेरिएंट्स की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू है.
5. LX ट्रिम में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प पाने के लिए 0.80 लाख से 1.06 लाख रुपये तक एक्सट्रा अमाउंट चुकानी होगी.
ये भी पढ़ें- आम आदमी को मिली बड़ी राहत! दालों की कीमतों में आई गिरावट, 20% तक हुई सस्ती
कैसा है गाड़ी का सीटिंग?
इस साल की महिंद्रा थार में आपको 2 सीटिंग के ऑप्शन देखने को मिलते हैं, जिसमें पहला 6 सीटर का है. इसमें दो फ्रंट सीट और रियर में साइड फेसिंग 4 सीट होंगी. इसके अलावा दूसरे ऑप्शन में 4 सीटर है, जिसमें फ्रंट व रियर दोनों में फ्रंट फेसिंग दो-दो सीट रहेंगी.
गाड़ी का इंजन
नई 2020 Mahindra Thar में दो इंजन विकल्प हैं. इनमें से एक 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 152hp की पावर जेनरेट करता है. वहीं दूसरा 2.2 लीटर डीजल इंजन है, जो 132hp की पावर पैदा करता है. दोनों इंजनों के साथ 6 स्पीड मैनुअल व ऑटोमेटिक गियरबॉक्स रहेगा. इस गाड़ी में आपको पेट्रोल व डीजल इंजन दोनों के लिए ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ डीजल-मैनुअल वर्जन भी रहेगा.