रेनॉ सैमसंग मोटर्स कॉर्प दिसंबर में चार दिनों के लिए अपने बुसान स्थित फैक्ट्री में उत्पादन बंद रखेगी. (सांकेतिक फोटो)
रेनॉ (Renault) ने इससे पहले भी कोरिया में अपने ऑपरेशन को फरवरी में बंद किया था. इसका मुख्य कारण सप्लाई न मिलने और कोरोना (Corona) का फैलना था. कंपनी ने 11 फरवरी से तीन दिन तक फैक्ट्री को बंद करने का ऐलान किया था.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 29, 2020, 4:36 PM IST
ऐसे में ऑटोमेकर्स को इस पूरे साल वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है. रेनॉ सैमसंग मोटर्स कॉर्प के अनुसार कंपनी 11, 23, 24 और 31 दिसंबर को दक्षिण पूर्वी बंदरगाह शहर में अपने प्लांट में ऑपरेशन को सस्पेंड करने की योजना बना रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 10 नवंबर से ही ऑपरेशन टाइम कम होने की वजह से प्लांट में रात भर के लिए ऑपरेशन को निलंबित करना शुरू कर देगी.
यह भी पढ़ें: 34 लाख रुपये में खरीदा कार के लिए VIP रजिस्ट्रेशन नंबर 007, जानिए पूरा मामला
यूरोप में निर्यात शुरू होने के बाद सुधरेगी स्थिति- कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘जब तक (कंपनी) यूरोप में निर्यात के लिए एक्सएम 3 वाहनों का निर्माण शुरू नहीं करती है, तब तक हमारे दिन के परिचालन घरेलू बिक्री को कवर कर सकते हैं’.यह भी पढ़ें: रेनॉ की इस कार को खरीदें केवल 144 रुपये प्रतिदिन की EMI पर, जानिए पूरी स्कीम
Covid-19 के कारण इससे पहले भी बंद हो चुकी है फैक्ट्री- रेनॉ ने इससे पहले भी कोरिया में अपने ऑपरेशन को फरवरी में बंद किया था. इसका मुख्य कारण सप्लाई न मिलने और कोरोना का फैलना था. कंपनी ने 11 फरवरी से तीन दिन तक फैक्ट्री को बंद करने का ऐलान किया था.