सागर18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सुरखी उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की तरफ से छोटी-छोटी शिकायतें जरूर हुईं, लेकिन शुक्र है कहीं कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।
युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। लोग अपने बीमार परिजनों को भी नोट डालने के लिए मतदान केंद्र लेकर गए। मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से ही मतदाता पहुंचना शुरू हो गए थे।

शाम होते-होते सुरखी की जनता ने 71.97 प्रतिशत वोट डाले। वोटिंग के बाद मतदान दलों ने इंजीनियरिंग कॉलेज में ईवीएम मशीन जमा की। 10 नवंबर को मतगणना होगी।