ग्वालियर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- 29 अक्टूबर को 1702 सैंपल हुए थे, इनमें में से 75 संक्रमित मिले थे
- मंगलवार को 53 नए संक्रमित मरीज मिले हैं
कोरोना संक्रमण के मरीज अब बढ़ने लगे हैं। चार दिन बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या आधा सैकड़ा से अधिक रही।
29 अक्टूबर को 75 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। मंगलवार को 53 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि 29 अक्टूबर को 1702 लोगों के सैंपल हुए थे, जिसमें से 75 संक्रमित निकले थे,लेकिन मंगलवार को 812 लोगों के सैंपल हुए हैं जिसमें से 53 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इसे देखकर अब लग रहा है कि नवंबर में अब कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने लगेंगे।
अशोक कॉलोनी निवासी एमआइटीएस के कर्मचारी अपनी 29 वर्षीय गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए जच्चाखाना मुरार भर्ती कराने गया। यहां डॉक्टरों ने पति और पत्नी दोनों का सैंपल कराया। जांच में पति-पत्नी दोनों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है।
इसके बाद महिला को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। मुरार निवासी 43 वर्षीय संक्रमित सिटी सेंटर स्थित एचडीएफसी बैंक में प्रबंधक है। प्रबंधक को बुखार आ रहा था, उन्होंने घर के सभी सदस्यों की जांच कराई। जांच में प्रबंधक उनके माता और पिता, दो बच्चों सहित 5 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। सिटी सेंटर निवासी युवक कैडबरी में पदस्थ है। वह दो दिन पहले नोएडा गया था। यहां से लौटने के बाद उसने अपना सैंपल कराया, जो पॉजिटिव निकला।