ICC की नई वनडे रैंकिंग जारी, जानिए कितने नंबर पर हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा

ICC की नई वनडे रैंकिंग जारी, जानिए कितने नंबर पर हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा


दुबई: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी (ICC) की वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-2 नंबर पर बने हुए हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं.

यह भी पढ़ें- Video: चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने शाहरुख और प्रीति जिंटा के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

कोरोना वायरस (Coronavirus)  सभी तरह की क्रिकेट पर ब्रेक लगने के बाद से कोहली (871 रेटिंग अंक) और रोहित (855) ने किसी वनडे इंटरनेशनल मैच में हिस्सा नहीं लिया लेकिन वह बल्लेबाजी लिस्ट में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में 221 रन बनाकर इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों से अंतर को थोड़ा कम कर दिया है. उन्हें 8 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ लेकिन वह पहले की तरह तीसरे स्थान पर हैं.

जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर और सीन विलियम्स को सीरीज में शतक जड़ने के कारण फायदा मिला. टेलर 9 पायदान ऊपर 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पहले मैच में 112 रन बनाए थे और सीरीज में 204 रन बनाने में सफल रहे थे। विलियम्स 12 पायदान ऊपर 46वें स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने अंतिम मैच में 118 रन की पारी खेली थी.

गेंदबाजी सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (722) शीर्ष पर हैं और उनके बाद बुमराह (719) का नंबर आता है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपने करियर की बेस्ट 16वीं रैकिंग पर पहुंचने में सफल रहे. उन्होंने पहले वनडे में 5 विकेट लिए थे. इससे वह 8 पायदान चढ़ने में सफल रहे.

पाकिस्तान ने ये सीरीज 2-1 से जीती और उसे वर्ल्ड कप सुपर लीग में 20 प्वॉइंट्स मिले. जिम्बाब्वे ने तीसरा मैच सुपर ओवर में जीता जिससे उसे 10 प्वाइंट्स हासिल हुए. इंग्लैंड सुपर लीग में प्वाइंट्स अंक के साथ अभी टॉप पर है. पाकिस्तान के आस्ट्रेलिया के बराबर 20 प्वाइंट्स हैं लेकिन वह बेहतर रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है. इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में टॉप पर बना हुआ है. उसके बाद भारत, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का नंबर आता है.
(इनपुट-भाषा)





Source link