MP: दिवाली से पहले 2 मजदूरों की चमकी किस्मत, खदान में लाखों रुपए के मिले हीरे

MP: दिवाली से पहले 2 मजदूरों की चमकी किस्मत, खदान में लाखों रुपए के मिले हीरे


हीरा मिलने के बाद लखन यादव ने कहा, ‘‘हम खुश हैं. मुझे पहली बार हीरा मिला है. ( सांकेतिक फोटो)(Pixabay)

हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह (Anupam Singh) ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दो श्रमिकों ने कार्यालय में दो हीरे जमा कराये हैं. दिलीप मिस्त्री को कृष्णा कल्याणपुर इलाके की जुरापुर खदान से 7.44 कैरेट का हीरा मिला है.

पन्ना. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले (Panna District) में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के विश्व प्रसिद्ध हीरा खदान (Diamond Mine) में दो मज़दूरों को दो कीमती हीरे मिले हैं. ऐसे में दीपावली से ठीक पहले हीरे मिलने से उनकी किस्मत चमक गयी और अब वे लखपति हो गए. हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह (Anupam Singh) ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दो श्रमिकों ने कार्यालय में दो हीरे जमा कराये हैं. दिलीप मिस्त्री को कृष्णा कल्याणपुर इलाके की जुरापुर खदान से 7.44 कैरेट का हीरा मिला है, जबकि लखन यादव को 14.98 कैरेट का हीरा मिला है.

सिंह ने कहा कि हीरे का सही मूल्य अधिकारियों द्वारा तय किया जायेगा. एक अनुमान के अनुसार 7.44 कैरेट का हीरा 30 लाख रुपये के आसपास हो सकता है जबकि 14.98 कैरेट का हीरा इससे दुगुनी राशि का हो सकता है. अधिकारी ने कहा कि दोनों हीरों की नीलामी की जायेगी. इसके बाद 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटने के बाद शेष राशि इन दोनों श्रमिकों को दी जायेगी.

मुझे पहली बार हीरा मिला है
हीरा मिलने के बाद लखन यादव ने कहा, ‘‘हम खुश हैं. मुझे पहली बार हीरा मिला है. यह भगवान का उपहार है. मैं एक छोटा किसान हूं और दो एकड़ जमीन का मालिक हूं. हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसे का उपयोग बच्चों की पढ़ाई के लिये करुंगा.’’ दिलीप मिस्त्री ने कहा, ‘‘ईश्वर की कृपा से मुझे यह अच्छी गुणवत्ता वाला हीरा पहली बार मिला है. इस हीरे की बिक्री से मिलने वाले पैसे से अपने बच्चों का बेहतर पालन पोषण करुंगा.’’ बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र में पन्ना जिला आता है जो कि अपनी हीरे की खदानों के लिये प्रसिद्ध है.30 लाख के आसपास आंकी जा रही थी
बता दें कि पन्ना की खदानों में पिछले महीने भी एक श्रमिक को एक साथ तीन हीरे मिले थे. ये हीरे 4.43, 2.16 और 0.93 कैरेट के थे. इनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख के आसपास आंकी जा रही थी. ये हीरे जरुआपुर की उथली हीरा खदान में मिले थे. यहां मजदूर के साथ 6 पार्टनर ने मिलकर खदान लगायी थी.





Source link