इनसाइड स्टोरी…: भोपाल कलेक्टर, कमिश्नर और डीआईजी को बीती रात तलब कर मुख्यमंत्री ने ही लिखी थी विधायक मसूद पर ‘एक्शन’ की पटकथा

इनसाइड स्टोरी…: भोपाल कलेक्टर, कमिश्नर और डीआईजी को बीती रात तलब कर मुख्यमंत्री ने ही लिखी थी विधायक मसूद पर ‘एक्शन’ की पटकथा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Congress MLA Arif Masood College Demolish Update; Shivraj Singh Chauhan, Bhopal Collector, Commissioner And DIG

भोपाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रशासन ने कॉलेज के सिर्फ 600 वर्गफीट का ही पक्का निर्माण तोड़ा।

  • विरोध की आशंका के चलते प्री-प्लान के तहत 450 का पुलिस बल तैनात किया, 26 पाइंट लगाए थे
  • प्रदर्शन न हो इसलिए सुबह-सुबह की गई कार्रवाई, सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक बुलेडर चले

भोपाल की मध्य सीट के विधायक आरिफ मसूद उसी दिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की नजर में चढ़ गए थे, जब उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन के नाम पर भोपाल में भारी भीड़ जमा कर ली थी। गुरुवार सुबह उनके खानूगांव के बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में बने इंद्रा प्रियदर्शनी कॉलेज पर कार्रवाई को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि, इसकी पटकथा मुख्यमंत्री चौहान ने खुद लिखी थी। इसके लिए उन्होंने बुधवार रात को ही भोपाल कलेक्टर, कमिश्नर और डीआईजी को तलब कर लिया था।

प्रशासन ने गेम जोन के अस्थायी निर्माण को गिराया।

प्रशासन ने गेम जोन के अस्थायी निर्माण को गिराया।

ऐसे हुई तैयारी

पहले पूरा नक्शा तैयार किया, जिसमें कोर्ट में लंबित बिल्डिंग के मामले के अतिरिक्त बनाए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया था। सुबह करीब 6 बजे पुलिस और प्रशासन पुलिस कंट्रोल रूम में जमा हुआ। सुबह तक चुनिंदा अधिकारियों के अलावा किसी को नहीं पता था कि कार्रवाई कहां की जानी है। पूरी प्लानिंग के साथ शहर में 450 का पुलिस बल लगाया गया। इसके लिए 26 पॉइंट बनाए गए थे।

इसमें से करीब 200 पुलिसकर्मी कॉलेज में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान नगर निगम प्रशासन के साथ था, जबकि कलेक्टर और डीआईजी कंट्रोल रूम से इस पूरी कार्रवाई पर नियंत्रण और निगरानी रखे रहे। यह पूरी कार्रवाई सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक की गई। इधर, मसूद ने इस पूरी कार्रवाई को दोषपूर्ण बताते हुए प्रशासन और सरकार पर बिना सूचना कार्रवाई किए जाने के आरोप लगाए हैं।

गिराने के बाद मलबे को हटाता निगम अमला।

गिराने के बाद मलबे को हटाता निगम अमला।

उन्होंने अपने समर्थकों से किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। एक अनुमान के अनुसार मसूद के समान ही करीब 15 साल पुराने 40 से अधिक और निर्माण इस इलाके में बताएं जाते हैं। हालांकि जिला प्रशासन और नगर निगम इसको लेकर अब कुछ बोलने को तैयार नहीं।

निगम का कहना 15 दिन पहले दिया था नोटिस

नगर निगम परमिशन शाखा के असिस्टेंट इंजीनियर एके साहनी ने बताया कि मसूद को करीब 15 दिन पहले कॉलेज परिसर में अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस दिया था। यह नोटिस धारा 307 के तहत दिया जाता है। इसमें तीन दिन के अंदर खुद ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश होते हैं। मसूद ने 15 दिन बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया है। इसलिए गुरुवार सुबह नियम अनुसार कार्रवाई की गई।

आरोप हैं कि कॉलेज बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में बना है।

आरोप हैं कि कॉलेज बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में बना है।

यह कॉलेज 1999 में बना था

जानकारी के अनुसार 1999 में मध्यप्रदेश शासन ने अमन एजुकेशन सोसाइटी के नाम पर खानूगांव में बड़े तालाब के एप्रोच इलाके में इस एरिया को लीज पर दिया गया था। समिति ने यहां पर कॉलेज और ऑफिस की बिल्डिंग बनाने के लिए नगर निगम में अनुमति के लिए आवेदन किया था।

एक महीने बाद भी परमिशन नहीं मिलने के चलते समिति डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चली गई, जहां दस्तावेजों के आधार पर कोर्ट ने आदेश दिया कि अनुमति संबंधी लगाए गए कॉलेज के स्ट्रक्चर को किसी तरह से नगर निगम कार्रवाई नहीं करेगा। कोर्ट ने स्टे दे दिया। यह 2005 का मामला रहा। इसके बाद नगर निगम इस आदेश को लेकर हाईकोर्ट चला गया।

उसने अपनी तरफ से दायर याचिका में कहा कि हमने इस संबंध में मसूद को कई बार नोटिस भेजे थे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसलिए उनकी बिल्डिंग परमिशन रद्द की जाए। असिस्टेंट इंजीनियर एके साहनी ने बताया कि मामला कोर्ट में फाइनल सुनवाई में है। जल्दी इस संबंध में फैसला आ जाएगा।

सुरक्षा के लिए पुलिस के 26 पाइंट पर 450 का पुलिस बल लगाया गया था।

सुरक्षा के लिए पुलिस के 26 पाइंट पर 450 का पुलिस बल लगाया गया था।

कार्रवाई पर उठे सवाल

यह पूरी कार्रवाई नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया। आमतौर पर नगर निगम दोपहर 12 बजे के बाद कार्रवाई करता है, लेकिन यह कार्रवाई सुबह 6 बजे की गई। सबसे बड़ी बात थी कि अस्थाई स्ट्रक्चर को ही तोड़ा गया। इसके अलावा सिर्फ 600 स्क्वायर फीट पक्के निमार्ण को तोड़ा गया। इसमें भी सीढ़ियां और बाथरूम आदि बने हुए थे।

सबसे बड़ी बात कि नगर निगम की जेसीबी मशीनें एक बार जा चुकी थी, लेकिन दोबारा उन्हें बुलाया गया। इस बार वे मलबे को साइड में करने के लिए निगम द्वारा लगाई गईं। सबसे बड़ी बात कि अतिक्रमण की साइड से नगर निगम सामान को जब्त करता है, लेकिन यहां पर यह कार्रवाई भी नहीं की गई।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज में करीब 200 पुलिस बल तैनात किया गया था।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज में करीब 200 पुलिस बल तैनात किया गया था।

छह अतिक्रमण पर कार्रवाई की

बताया जाता है बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में मसूद का कॉलेज आता है। यह फुल टैंक लेवल के 50 मीटर के दायरे में है। कॉलेज परिसर में करीब 12 हजार वर्ग फीट में निर्माण है। नगर निगम में जो कार्यवाही की वह एक गेम जोन, बिल्डिंग से लगा पक्का निर्माण, परिसर के बाहर पार्किंग के लिए बनाया गया अस्थायी शेड और अंदर तीन अन्य अस्थायी निमार्ण गिराए। यहां से कोई भी सामान जब्त नहीं किया, इतना नहीं कॉलेज प्रबंधन के कहने पर मलबे को भी हटाया गया, जबकि नगर निगम मलवा नहीं हटाता है।



Source link