बहू ने ससुर को सिखाया सबक: ससुर ने डाली बुरी नीयत, तो छोटी बहू ने जेठानी के साथ मिलकर कर पीट दिया

बहू ने ससुर को सिखाया सबक: ससुर ने डाली बुरी नीयत, तो छोटी बहू ने जेठानी के साथ मिलकर कर पीट दिया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गिरवाई थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

  • गिरवाई पहाड़ी की घटना, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

एक 58 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी बहू पर बुरी नीयत डालना महंगा पड़ गया। ससुर की इस हरकत पर छोटी बहू ने जेठानी के साथ मिलकर ससुर की डंडों से पिटाई कर दी। घटना रविवार सुबह गिरवाई पहाड़ी की है। आरोपी बहू को धमकी देकर भाग गया। बहू ने थाने जाकर आरोपी ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित गिरवाई पहाड़ी निवासी 40 वर्षीय महिला का पति निजी फर्म में काम करता है। रविवार को वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। पास ही कमरे में महिला का जेठ सो रहा था। महिला कमरे में कुछ काम कर रही थी। इसी समय ससुर कमरे में आ गया। उसने सो रहे बेटे के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद छोटी बहू के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बहू ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर जेठानी पहुंच गई।

पहले ससुर की कॉलर पकड़कर उसे बाहर निकाला फिर डंडा उठाकर पिटाई कर दी। बहू के तेवर देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। घटना की सूचना महिला ने पति को दी फिर गिरवाई थाना पहुंची।



Source link