शहर में दिसंबर का कोल्ड वीक चल रहा है: 8 से 11 डिग्री के बीच रहा रात का तापमान, चली ठंडी हवाएं

शहर में दिसंबर का कोल्ड वीक चल रहा है: 8 से 11 डिग्री के बीच रहा रात का तापमान, चली ठंडी हवाएं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इटारसी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इटारसी| 19 दिसंबर कोल्ड डे रहा। रात में पारा 8 से 11 डिग्री के आसपास रहा।

शहर में दिसंबर का कोल्ड वीक चल रहा है। इटारसी में रात का तापमान करीब 8 डिग्री रहा। क्रिसमस तक रात का तापमान 8 से 11 डिग्री रहने का अनुमान है। ठंडी हवा 24 घंटे चल रही है। हिमाचल व कश्मीर की बर्फीली हवा और यहां बादल छंटने के कारण ठिठुराने वाली ठंड आ गई है।

शनिवार को दोपहर में 12.30 बजे से 3.30 बजे तक सूरज की तपन से सुकून मिला। इस समय पारा 24 डिग्री पर था। शाम से शीत लहर चलने लगी। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे है। सूर्यास्त के बाद शाम 7.30 बजे पारा 16 डिग्री पर आ गया। रात 12 बजे तक इसमें 5 डिग्री की गिरावट आई। आधी रात से पारा 10 से 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इस समय भी कई लोग रेलवे स्टेशन से लेकर ओवरब्रिज पर खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। जबकि 20 बिस्तरों वाला रैन बसेरा शाम से ही फुल हो जाता है। पचमढ़ी में भी सैलानी सर्दी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

शहर और गांव में जगह-जगह जलने लगे अलाव
नगरपालिका ने जयस्तंभ चौक पर अलाव की व्यवस्था कर दी है। आसपास के गांवों में लोग अलाव जला रहे हैं। ठंड से बचने के लिए रूम हीटर व गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक शोरूम संचालक देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रूम हीटर में सबसे सस्ता स्प्रिंग वाला 350 रुपए में मिल जाता है। हैलोजन रूम हीटर 600 रुपए से और गर्म हवा फेंकने वाले फैन हीटर 800 से लेकर 2500 रुपए तक हैं।



Source link