जांच तेज: एसबीआई; 2.80 कराेड़ के घाेटाले के 4 पीड़ित बोले- हमारे साथ धोखाधड़ी हुई, इस मामले में 32 लाेग पीड़ित

जांच तेज: एसबीआई; 2.80 कराेड़ के घाेटाले के 4 पीड़ित बोले- हमारे साथ धोखाधड़ी हुई, इस मामले में 32 लाेग पीड़ित


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरदा राेड स्थित एसबीआई शाखा में 2017 में 2.80 कराेड़ रुपए के घाेटाले के मामले में पुलिस ने अब जांच तेज कर दी है। शनिवार काे इस मामले के 4 पीड़ित लाेगाें के बयान हुए हैं। पीड़ितों के मुताबिक बैंक में उनके खाते के साथ गड़बड़ी की गई। इस मामले में 32 लाेग पीड़ित हैं।

अभी तक 10 लाेगाें के बयान हुए हैं। इसमें 4 पीड़िताें के बयान शनिवार काे हुए हैं। काेतवाली टीआई संताेष सिंह चाैहान ने बताया कि 2017 में पूर्व मैनेजर पंकज सिसाेदिया ने 32 लाेगाें के नाम के फर्जी खाते खाेले अाैर उस पर लाेन ले लिया था। इसके अलावा बैंक को मिली सब्सिडी की राशि का भी गबन किया था। राशि का उपयाेग अपने निजी काम के लिए किया था।

अभी तक घाेटाले के 10 पीड़ितों के हुए बयान
तत्कालीन बैंक मैनेजर प्रतीक बडकुर ने ऑडिट कराया तब 2017 में यह मामला सामने आया था। तब से जांच चल रही है। शनिवार काे राजेंद्र राजाेरिया, राजकुमार राजाेरिया, रिंकी मनवारे सहित एक अन्य के बयान हुए हैं। आराेपी पंकज सिसाेदिया अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक इसमें 10 लाेगाें के बयान हाे गए हैं। बाकी काे नाेटिस दिए हैं। इस मामले में पहले 1.60 लाख का घाेटाला उजागर हुआ था। दाेबारा ऑडिट हुआ ताे फिर 1.20 लाख रुपए की राशि घाेटाला सामने आया था।



Source link