कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कहा जा रहा था कि इसकी वैक्सीन इस साल के आखिर तक आ सकती है, लेकिन अभी दूर-दूर तक इस वैक्सीन के प्रोग्रेस के बारे में कोई जानकारी नहीं है. भले ही कोरोना वायरस की वैक्सीन अभी तक नहीं आ पाई हो, लेकिन आपको अपने टेलीविजन पर कोरोना वायरस से लड़ने वाले घी, तेल, साबुन आदि के विज्ञापन देखने को मिल जाएंगे.
Happy Birthday Virat Kohli: तेजस्वी यादव की कप्तानी में बदली थी विराट कोहली की किस्मत!
ऐसे में कोरोना वायरस की वैक्सीन अभी तक नहीं आने से नाराज हरभजन सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. हरभजन सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक मैसेज लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘कोरोना की वैक्सीन ही नहीं बन पाई है बस… बाकी कोरोना से 99.9 प्रतिशत लड़ने वाले पेंट, डिस्टेम्पर, फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर, सोयाबीन का तेल, मैदा, बेसन, अटरम, सटरम सब बाजार में आ गए हैं.’
कोरोना वैक्सीन नहीं आने पर हरभजन सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है,.
बता दें कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग कोरोना वायरस यूएई में खेला जा रहा है. हरभजन सिंह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, लेकिन इस महामारी की वजह से इस साल वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने. हरभजन सिंह ने एक ट्वीट के जरिये फैंस को बताया था कि वो आईपीएल 2020 में हिस्सा नहीं लेंगे.
रवि शास्त्री पर बरसे सहवाग, बोले- असंभव है कि कोच को रोहित शर्मा की चोट के बारे में नहीं पता
हरभजन सिंह ने कहा था कि प्रिय दोस्तों, इस साल मैं निजी कारणों की वजह से आईपीएल में हिस्सा नहीं लूंगा. ये मुश्किल भरा वक्त है और मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं. चेन्नई सुपरकिंग्स का मैनेजमेंट ने मुझे काफी सपोर्ट किया है. मैं आईपीएल के लिए टीम को शुभकामनाएं देता हूं. सुरक्षित रहिये. जय हिंद.