जानिए मारुति से लेकर टाटा, हुंडई तक के बेस्ट ऑफर
अगर आप इस सीजन नई कार खरीदने के लिए मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आइए जानते हैं इन आकर्षक ऑफर्स के बारे में.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 6, 2020, 2:43 PM IST
Maruti Suzuki
Suzuki ARENA पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट के साथ मारुति एक्सेसरीज, एक्सचेंज ऑफर, रिप्स ऑफर और गोल्ड कॉइन ऑफर दे रही है. कंपनी Celerio पर सबसे ज्यादा 50 हजार रुपए तक और अर्टिगा टूर एम पर सबसे कम 20 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है. मारुति नेक्सा पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ नवरात्रि ऑफर मिल रहा है. जिसके चलते गाड़ियों पर 5000 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल रहा है. नेक्सा अपनी प्रीमियम हैचबैक एस क्रॉस पर सबसे ज्यादा 72 हजार तक का डिस्काउंट दे रही है.
हुंडई भी इस फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों को धमाकेदार ऑफर दे रही है. Santro, Nios, Elite i20, Grand i10, Aura, Elantra पर कैश, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट लेकर आई है. कंपनी Aura के सीएनजी मॉडल पर सबसे कम 20 हजार रुपए और Elantra पर सबसे ज्यादा 1 लाख रुपए का ऑफर दे रही है.
TATA
टाटा मोटर्स इस सीजन अपने 5 मॉडल पर फेस्टिवल ऑफर दे रही है. इसमें Tiago, Tigor, Altroz, Nexon शामिल हैं. कंपनी कैश और एक्सचेंज बेनीफिट के साथ कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी लेकर आई है. इसके साथ कंपनी आसान EMI ऑप्शन भी लेकर आई है. जिसके चलते Tiago को 3555 रुपए, और Altroz को 4111 रुपए की मासिक किस्त पर खरीद पाएंगे.
Honda
अगर होंडा की बात करें तो ये अपने 5 मॉडल पर धमाकेदार डिस्काउंट लेकर आई है. इस फेस्टिवल सीजन में इन कार पर 2.5 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं. कंपनी अपनी ऑल न्यू अमेज पर सबसे कम 35 हजार रुपए का और सिविक के डीजल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 2.5 लाख रुपए का फायदा दे रही है. कुछ मॉडल पर लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है.