दीप्ति-क्रांति की आंधी में ढह गई PAK टीम, भारत की बेटियों ने लहराया परचम

दीप्ति-क्रांति की आंधी में ढह गई PAK टीम, भारत की बेटियों ने लहराया परचम


Last Updated:

INDW vs PAKW Highlights: भारत महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्‍तान को आईसीसी वूमेंस वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान को मात दी. यह वनडे में लगातार 12वीं बार है जब भारत ने पाकिस्‍तान को मात दी है. यह भारत की मौजूदा वर्ल्‍ड कप में लगातार दूसरी जीत है.

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्‍तान को मात दी.

नई दिल्‍ली. कोलंबो में खेले गए महिला विश्‍व कप 2025 के मुकाबले में भारत की महिला टीम ने पाकिस्‍तान पर 50 रन से बड़ी जीत दर्ज की. यह इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले हमने श्रीलंका को अपने पहले मैच में मात दी थी. भारत की जीत की स्‍टार ऋचा घोष और क्रांति गौड़ रही, जिन्‍होंने तीन-तीन विकेट निकाल पाकिस्‍तान के बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह से ध्‍वस्‍त कर दिया. भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान पाकिस्‍तान की महिला टीम 43 ओवर बैटिंग करने के बाद 153 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत ने 88 रन से यह मैच अपने नाम किया.

सिदरा अमीन को नहीं मिला किसी का साथ
पाकिस्‍तान की पारी की शुरुआत मुनीबा अली और सादफ शम्स ने की, लेकिन दोनों जल्दी आउट हो गईं. मुनीबा 21 रन बनाकर रनआउट हुईं, जबकि सादफ ने 6 रन बनाए. सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे. उन्होंने 76.42 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. नतालिया परवेज ने 33 रन का योगदान दिया. कप्तान फातिमा सना ने दो और सिदरा नवाज ने 14 रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने भी 2-2 विकेट चटकाए.

हरलीन देओल की शानदार बैटिंग
भारत की बैटिंग के दौरान सबसे ज्‍यादा रन हरलीन देओल ने बनाए. उन्‍होंने 65 गेंदों पर 46 रन बनाए जबकि ऋचा घोष ने 20 गेंद में तीन चौके और दो छक्के जड़कर कुल 35 रनों का योगदान दिया, जिसके दम पर भारत को भारत ने पाकिस्‍तान को जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्‍य दिया था. मैच रैफरी द्वारा टॉस के फैसले में हुई गलती से पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. धीमी पिच पर भारतीय टीम का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया. मैच के दौरान कीड़ों के भगाने के लिए ‘फ्यूमिगेशन ब्रेक’ से भी रूकावट आई.

भारतीय टीम ने नहीं मिलाया हाथ
एशिया कप में भारत की पुरुष टीम की पाकिस्तान की टीम से ‘हाथ नहीं मिलाने की नीति’ पर कायम रहते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया. पिच पर काफी करीबी फैसले लिए गए और गफलत भी हुई जिससे भारतीय खिलाड़ियों की लय और बिगड़ गई. सलामी बल्लेबाज प्रतिक रावल (31) ने डायना बेग की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़कर भारत को तेज शुरुआत कराई. लेकिन स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (23) एक बार फिर पावरप्ले के अंदर आउट हो गईं जिससे शीर्ष क्रम शुरुआती दबाव में आ गया. बेग की गेंद पर एलबीडब्‍लयू की अपील से बचने के बाद मंधाना नौंवे ओवर में कप्तान फातिमा सना की गेंद पर पगबाधा आउट हो गईं.

पाकिस्‍तान की शानदार गेंदबाजी
पाकिस्तान की अनुशासित गेंदबाजों ने कसी लाइन और गति में चतुराईपूर्ण बदलाव करते हुए बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लय में नहीं आने दिया और नियमित अंतराल पर विकेट झटके. तेज गेंदबाज बेग ने 69 रन देकर चार जबकि फातिमा सना ने 38 रन देकर दो विकेट झटके. रावल आउट होने वाली अगली बल्लेबाज रहीं, वह सादिया इकबाल की गेंद पर बोल्ड हो गईं. देओल ने संयम से खेलते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर (19) के साथ 39 रन की साझेदारी की और फिर जेमिमा रोड्रिग्स (32) के साथ 45 रन जोड़े.

फ्लॉप रही हरमनप्रीत
हरमनप्रीत लय में दिख रही थीं लेकिन डायना बेग की गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे को छूकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई. हरलीन शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गईं. पाकिस्तान ने लगातार दबाव बनाए रखा. जेमिमा को दो रन पर जीवनदान मिला था, वह 32 रन बनाकर आउट होने वाली अगली बल्लेबाज रहीं. दीप्ति शर्मा (25) और स्नेह राणा (20) की अनुभवी जोड़ी ने इसके बाद 42 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

दीप्ति-क्रांति की आंधी में ढह गई PAK टीम, भारत की बेटियों ने लहराया परचम



Source link