आरिफ मसूद ने हाल ही में फ्रांस सरकार की कार्रवाई का विरोध किया था.
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Arif masood) के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने कहा बीजेपी शक्ल देख कर काम करती है. स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने कितनी सरकारी जमीन पर कब्जा किया, उसकी जांच की है क्या
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर दिग्विजय सिंह ने कहा बीजेपी शक्ल देख कर काम करती है. स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने कितनी सरकारी जमीन पर कब्जा किया, उसकी जांच की है क्या. जिन मंत्रियों ने अतिक्रमण किया उन पर कार्रवाई की क्या. उन्होंने कहा प्रदेश में विकास हो रहा है तो सिर्फ नेताओं का या उनसे जुड़े अधिकारियों का.
बीजेपी नेताओं पर अवैध कब्जे का आरोप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से प्रदेश की शिवराज सरकार जान बूझकर विधायक आरिफ मसूद के भवनों को ढहा रही है. मसूद के कॉलेज पर न्यायालय का स्टे है. उसके बावजूद भाजपा सरकार के इशारे पर कॉलेज में तोड़फोड़ की गई. सलूजा ने कहा सरकार निष्पक्ष भावना से कार्रवाई करे. प्रदेश में भोपाल के अंदर ही भाजपा नेताओं के 500 से अधिक अतिक्रमण हैं. सरकार उन पर भी बुलडोजर चलवाए.
RSS प्रमुख को खुश करने का आरोप
सलूजा ने कहा आरएसएस प्रमुख के भोपाल आगमन पर उन्हें ख़ुश करने के लिये विधायक मसूद पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है. भाजपा याद रखे कि 10 के बाद 11 तारीख़ भी आएगी और भाजपा की इस तरह की बदले की भावना से की गयी हर कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा. उपचुनाव में हार सामने देख और अपनी सत्ता डगमगाने के डर से भाजपा बौखला गई है. इस तरह की अन्यायपूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई को अंजाम देकर प्रदेश और भोपाल की जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है.