क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: उड़ीसा के जावेद अख्तर ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी; क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: उड़ीसा के जावेद अख्तर ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी; क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Protem Speaker Rameshwar Sharma Threatened Case; Orissa’s Javed Akhtar Arrested By Bhopal Crime Branch

भोपाल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी जावेद अख्तर को उड़ीसा से गिरफ्तार किया।

  • सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद धमकी दी थी
  • संबलपुर में स्टील की एक फैक्टरी में काम करता है

मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को उड़ीसा के एक जावेद अख्तर नाम के युवक ने जाने से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे उड़ीसा के संबलपुर से पकड़कर शुक्रवार दोपहर भोपाल ले आई। आरोपी जावेद ने सोशल मीडिया पर शर्मा का वीडियो देखने के बाद धमकी दी थी।

दो हजार लोगों की प्रोफाइलिंग करनी पड़ी

क्राइम ब्रांच एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली थी। उनकी शिकायत पर मामले की तफ्तीश की गई। इस दौरान आरोपी सोशल मीडिया पर करीब 2 हजार लोगों से जुड़ा मिला। एक-एक की प्रोफाइलिंग करने के बाद उस तक पहुंचा जा सका। उड़ीसा के संबलपुर में लोकेशन मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम वहां भेजी गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस की टीम आरोपी जावेद अख्तर को पकड़कर भोपाल ले आई।

सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर धमकी दी

28 साल का जावेद अख्तर पिता मोहम्मद हुसैन मूलत: ग्राम खगरा, देवघर झारखंड का रहने वाला है। वह उड़ीसा के संबलपुर के धानपुल्ली स्थित एक फैक्टरी में जॉब करता है। उसने बताया कि सोशल मीडिया पर उसे शर्मा का एक वीडियो मिला था। इसमें वे धर्म के खिलाफ बोलते नजर आ रहे, इसलिए मैंने उन्हें धमकी दी। हालांकि अब वह कह रहा है कि उससे गलती हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह शर्मा को पहले से नहीं जानता है।

छह दिन पहले धमकी मिली थी

रामेश्वर शर्मा को छह दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। शर्मा ने भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद व अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कहा था कि विरोध प्रदर्शन फ्रांस में करें। यहां भोपाल, मप्र या भारत में करने का क्या औचित्य है। मेरे इस बयान के बाद मुझे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व फोन पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।



Source link