जानलेवा टाइग्रेस: वनरक्षक समेत तीन बाइक सवारों पर बाघिन का हमला

जानलेवा टाइग्रेस: वनरक्षक समेत तीन बाइक सवारों पर बाघिन का हमला


सतना20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उचेहरा थाना क्षेत्र के धनिया इलाके में एक बाघिन (टाइग्रेस) ने एक-एक कर वन रक्षक समेत 3 बाइक सवारों पर जानलेवा हमले किए। हमले में 56 वर्षीय वन रक्षक और धनिया बीट के प्रभारी रामदयाल दुबे और 25 वर्षीय एक ग्रामीण युवक श्रवण यादव गंभीर रुप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को उपचार के लिए पहले उचहेरा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर है। जबकि इस हमले के तकरीबन साढ़े 10 घंटे बाद धनिया इलाके में ही टाइग्रेस के हमले की चपेट में एक अन्य बाइक सवार का ब्यौरा नहीं मिल पाया है। वन रक्षक रामदयाल दुबे पिता लखन लाल दुबे निवासी मझौली (सीधी) की दाहिनी आंख, दाएं हाथ- पैर और सिर पर पंजों की गंभीर चोंट लगी है। जबकि श्रवण यादव पिता रामविश्वास निवासी निवासी नई बस्ती खोह (उचेहरा थाना)के पीठ और कंधे पर पंजों के गहरे जख्म हैं।

जिले के उचेहरा -परसमनिया सड़क मार्ग पर धनिया गांव स्थित घटना स्थल (कंम्पार्टमेंट नंबर-417) पर पहुंचे एसडीओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि बाइक सवारों पर बाघिन के असल में डिफेंसिव अटैक था। माना जा रहा है कि बाघिन के साथ दो शावक भी थे,जो भटक गए हैं। वन अफसरों का मानना है कि भटके बच्चों की तलाश में टाइग्रेस आक्रामक हो गई है। उसने 30 मिनट के अंदर जहां २ बाइक सवारों पर छलांग लगा दी वहीं तकरीबन साढ़े 10 घंटे बाद इसी टाइगे्रस ने एक और बाइक सवार पर हमला कर दिया।



Source link