संघ की बैठक का तीसरा दिन: भागवत ने कहा- समाज में परिवर्तन सरकारों के भरोसे संभव नहीं, अब छोटी-छोटी टोलियों में लगेंगी शाखाएं

संघ की बैठक का तीसरा दिन: भागवत ने कहा- समाज में परिवर्तन सरकारों के भरोसे संभव नहीं, अब छोटी-छोटी टोलियों में लगेंगी शाखाएं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhagwat Said Changes In Society Are Not Possible With The Trust Of Governments, Now Branches Will Be Set Up In Small Groups

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में आयोजित संघ की बैठक में तीसरे दिन सरसंघचालक मोहनराव भागवत ने पदाधिकारियों को संबोधित किया।

  • कोरोनाकाल में संपर्क में आए नए लोगों को जोड़ा जाएगा
  • सामाजिक कार्यो को प्राथमिकता से गति देने का निर्णय

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्रीय बैठक के तीसरे दिन सरसंघचालक मोहन राव भागवत ने कहा कि कोरोना काल में संपर्क में आए नए कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाए, क्योंकि सरकारों के भरोसे समाज में परिवर्तन संभव नहीं है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब छोटी-छोटी टोलियों में शाखाएं लगाई जाएंगी। स्वावलंबन का भाव समाज में स्थाई रूप से स्थापित हो, इसके लिए प्रयास करना है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य से समाज में संघ के प्रति विश्वास बढ़ा है। बैठक में सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के अलावा मध्य प्रांत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए हो रहे विशेष प्रयास

बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वयंसेवकों द्वारा कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। जिसमें जल संरक्षण के लिए संघ के विभिन्न संगठन तथा कार्यकर्ता बोरी बंधान करके जल को संरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं।

दो साल तक सेवा कार्य में रहेगा फोकस

बैठक में कोरोनाकाल के दौरान संघ की भूमिका पर चर्चा हुई। इस दौरान तय किया गया कि अगले दो साल तक सेवा कार्यो पर ही फोकस किया जाएगा। यानी सेवा भारती को ज्यादा महत्व दिया जाएगा। ताकि समाज के बीच अधिक से अधिक काम हो सके। हालांकि इसका लाभ भविष्य में भाजपा को ही होगा।



Source link