IPL 2020: मुंबई इंडियंस छठी बार फाइनल में पहुंची, 10 नवंबर को बनाएगी रिकॉर्ड

IPL 2020: मुंबई इंडियंस छठी बार फाइनल में पहुंची, 10 नवंबर को बनाएगी रिकॉर्ड


मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. (फोटो साभार: @mipaltan/Twitter)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) के फाइनल में जगह बना ली है. उसने क्वालिफायर-1 (qualifier 1) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 57 रन से हराया. चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब 10 नवंबर को पांचवें खिताब की तलाश में फाइनल में उतरेगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 6, 2020, 5:43 AM IST

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) के फाइनल में जगह बना ली है. उसने क्वालिफायर-1 (qualifier 1) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की चुनौती को रौंदते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के चार खिताब जीत चुकी है. वह छठी बार फाइनल में पहुंची है. मुंबई इंडियंस से ज्यादा फाइनल सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ही खेली है. हालांकि, सबसे अधिक खिताब का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम ही है.

मुंबई इंडियंस अब 10 नवंबर को पांचवें खिताब की तलाश में फाइनल में उतरेगी. फाइनल में उसका मुकाबला क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम से होगा. क्वालिफायर-2 रविवार को खेला जाएगा. इससे पहले छह नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा. यह मुकाबला जीतने वाली टीम 8 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी.

आईपीएल 2020 का पहला क्वालिफायर गुरुवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. मजबूत बैटिंग लाइनअप वाली मुंबई इंडियंस के लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. उसने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 200 का स्कोर टांग दिया. इसके जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी.

मुंबई इंडियंस ने इस तरह 57 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. वह अब तक चार बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है, जो रिकॉर्ड है. अब उसके पास अपने ही रिकॉर्ड को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का मौका है. मुंबई की टीम अगर फाइनल जीतती है तो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पांचवीं बार चैंपियन बनेगी. फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा.





Source link