सीएम शिवराज ने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए है.
त्योहारों से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अधिकारियों को मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
भोपाल. त्योहारों के मौसम में नकली सामान बेचने की शिकायतों पर सरकार गंभीर हो गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अफसरों को माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.सीएम शिवराज ने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बैठक में मिलावटखोरों के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने नकली और मिलावटी सामान बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. सीएम ने अफसरों को साफ कहा है कि जनता को शुद्ध सामग्री देना सरकार की जिम्मेदारी है और इसके लिए अफसरों को काम करना होगा.
सीएम शिवराज ने इमानदारी से व्यापार करने वालों को परेशान नहीं करने की भी सलाह दी है. मुख्यमंत्री ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में इमानदार व्यापारी को परेशान नहीं करने की हिदायत दी है. सीएम ने कहा है कि अभियान के दौरान इस बात का खास ध्यान रखा जाए इमानदारी से व्यापार करने वालों को कोई परेशानी ना हो और वह अपना व्यापार कर सकें.
सीएम शिवराज ने दिए सख्त निर्देश
वही प्रदेश में खाद्य सामग्री की जांच के लिए 9 चलित प्रयोगशालाओं का इस्तेमाल होगा इन प्रयोगशालाओं के जरिए हर महीने 1000 नमूने लिए जा सकेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लैब टेस्टिंग की व्यवस्था को बढ़ाने के निर्देश दिए है. साथ ही इंदौर ग्वालियर जबलपुर में तीन नई प्रयोगशाला में बनाने को भी कहा है.