महिंद्रा देशभर में दो दिन में करेगी नयी ’थार’ की 500 यूनिट की आपूर्ति, जानिए सबकुछ

महिंद्रा देशभर में दो दिन में करेगी नयी ’थार’ की 500 यूनिट की आपूर्ति, जानिए सबकुछ


महिंद्रा दो दिन में नयी थार की 500 यूनिट की आपूर्ति देशभर में करेगी.

महिंद्रा (Mahindra) अपनी नयी थार की 500 यूनिट की आपूर्ति (Supply 500 units) 7 और 8 नवंबर को करेंगी. महिंद्रा ने नयाी थार (New Thar) के दो मॉडल एएक्स और एलएक्स हांलही में लॉन्च किए थे. इनकी एक्स-शोरूम कीमत 9.8 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये तक हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 7, 2020, 4:10 PM IST

मुंबई. महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी नयी ‘थार एसयूवी’ की दो दिन के भीतर 500 इकाई की आपूर्ति करेगी. दिवाली से पहले कंपनी ने सात और आठ नवंबर को इसे देशभर में पहुंचाने का निर्णय किया है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि थार की आपूर्ति उसके उपलब्ध विभिन्न संस्करण के लिए हासिल हुई बुकिंग के आधार पर की जाएगी.

दिवाली से पहले हो चुकी है बुकिंग
कंपनी इस नए संस्करण की पहली इकाई की आपूर्ति पहले ही कर चुकी है. इस पहली इकाई के लिए सितंबर में बोलियां लगायी गयी थीं और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को कार भेज दी गयी है.
कंपनी ने कहा कि वह देशभर में सात और आठ नवंबर को नयी थार की वृहद आपूर्ति पर काम कर रही है. दिवाली के त्यौहार से पहले वह इस कार की 500 इकाई की आपूर्ति इन दो दिन में करेगी.यह भी पढ़ें: The Beast: अमेरिकी राष्ट्रपति की दमदार कार, रॉकेट लॉन्चर और रासायनिक हथियार का नहीं होता इस पर कोई असर

नयी थार की कीमत जानें
कंपनी के वाहन कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय नकरा ने कहा, ‘ हम देशभर में 500 नयी थार की आपूर्ति करने को लेकर रोमांचित है. हम जैसे ही अपनी आपूर्ति शुरू करेंगे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आगे ग्राहक के लिए पूरी प्रक्रिया आसान हो.’ कंपनी ने नयी थार को दो मॉडल एएक्स और एलएक्स में पेश किया है. इसकी शोरूम कीमत 9.8 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये के बीच है.





Source link