इंदौर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे को लिखी है चिट्ठी।
कोरोना संकट के कारण हुए लॉक डाउन के समय से बंद ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग उठी है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने दिवाली त्योहार को देखते हुए रेलवे को चिट्ठी लिखकर कुछ ट्रेनें जल्द शुरू करने की मांग की है।
सांसद ने पश्चिम रेलवे और पश्चिम-मध्य रेलवे के महा प्रबंधकों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि गांधीनगर, गांधीधाम के लिए ट्रेन शुरू होना चाहिए। उन्होंने दक्षिण में त्रिवेंद्रम और रीवा के लिए भी ट्रेन शुरू करने की मांग की है। लालवानी ने कहा कि कोरोना संकट के कारण संपूर्ण गाइड लाइन के पालन के साथ कई ट्रेनें देशभर के अलग-अलग शहरों से चल रही हैं। इधर, इनके अलावा कुछ अन्य ट्रेनें भी शुरू करने की मांग लगातार उठ रही है।