वाशिंगटन सुंदर ने अपने डॉग का नाम रखा ‘गाबा’? सोशल मीडिया पर फोटो किया शेयर

वाशिंगटन सुंदर ने अपने डॉग का नाम रखा ‘गाबा’? सोशल मीडिया पर फोटो किया शेयर


वाशिंगटन सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का आगाज ऐतिहासिक गाबा मैदान पर ही किया था. (Photo- Instagram)

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनके घर में नया मेहमान आया है. इसके साथ ही उन्होंने उसके नाम का भी हिंट दिया. हालांकि ज्यादातर लोगों ने इसका जवाब एक ही दिया ‘गाबा’.

नई दिल्ली. भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं, जिससे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ वक्त बिताया. उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनके घर में नया मेहमान आया है. इसके साथ ही उन्होंने उसके नाम का भी हिंट दिया. हालांकि ज्यादातर लोगों ने इसका जवाब एक ही दिया.

सुंदर ने गुरुवार को एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ दिन अपने परिवार के साथ बिताना शानदार रहा. अंदाजा लगाइए कि घर में नया मेहमान कौन आया है. हिंट- मेरा टेस्ट डेब्यू.’ इस तस्वीर में उनके साथ उनकी मां के हाथ में एक डॉग नजर आ रहा है. इसके अलावा उनकी बहन भी मुस्कुराते हुए दिख रही हैं.

इस तस्वीर को एक घंटे में ही 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. इसमें कई लोगों ने एक ही जवाब दिया- गाबा. दरअसल, गाबा में ही सुंदर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था.









Source link