भोपाल में संघ की मध्य क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक आज खत्म हुई(फाइल फोटो)
भोपाल (Bhopal) में हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की क्षेत्रीय बैठक के अंतिम दिन सरसंघचालक मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वावलंबन का भाव समाज में स्थाई रूप से स्थापित हो इसके लिए प्रयास करना है.
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरसंघचालक ने कहा कोरोना के समय में संघ का काम वर्चुअल रूप से चल रहा था. अब उसी काम को धीरे-धीरे समाज के बीच लाकर गति देना है. कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में संघ की शाखा मैदान पर लगाना संभव नहीं था. लेकिन अब इस काम को कोरोना से बचाव की सभी सावधानियों को अपनाते हुए जमीनी स्तर पर फिर शुरू करना है.
कार्यकर्ताओं के लिए संदेश
भोपाल में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्रीय बैठक के अंतिम दिन सरसंघचालक मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वावलंबन का भाव समाज में स्थाई रूप से स्थापित हो इसके लिए प्रयास करना है.वहीं विश्व स्तरीय महामारी कोरोना के दौरान समाज का संघ के प्रति विश्वास बढ़ा है.इस दौरान कई नये कार्यकर्ता और संस्थाएं संघ के संपर्क में आए हैं. संघ के संपर्क में आई इस शक्ति को संगठित करते हुए समाज के बीच में काम कर गति देना है.
सामाजिक तानेबाने पर चर्चा
मोहन भागवत ने कहा कि संघ के संपर्क में आए इन नए कार्यकर्ताओं को समाज के बीच समाज के प्रश्नों के समाधान के लिए प्रेरित करने के भी प्रयास करेने होंगे. समाज की यह शक्ति सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंबप्रबोधन विषय आदि के लिए कार्य करे.