Last Updated:
Jabalpur Weather Today: जबलपुर में भारी बारिश का दौर जारी है, आंकड़ा 42 ईंच के पार जा चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक इसी तरह मौसम बना रहेगा कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिलेगी.
पूर्वी मध्यप्रदेश सहित जबलपुर में बारिश का दौरा जारी है. वर्षा कराने वाली सारी मौसम प्रणाली एक्टिव नजर आ रही है. जहां मेघों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते बारिश का आंकड़ा 42 इंच के पार पहुंच चुका है.

मौसम विभाग के मुताबिक इसी तरह मौसम बना रहेगा कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. लिहाजा अभी कुछ दिनों तक झमाझम बारिश के आसार नहीं है, लेकिन धूप-बादल के बीच छिटपुट और हल्की बारिश होती रहेगी.

ऐसा ही कुछ मौसम शुक्रवार को दिखाई दिया. जहां धूप बादलों के बीच दोपहर में हल्की बारिश हुई. जिसके कारण मौसम की रंगत बदल गई. लिहाजा जबलपुर में काले बादल मंडरा रहे हैं.

बात की जाए टेंपरेचर की, तब ऐसे में जबलपुर में बीते दिन अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम टेंपरेचर 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जो की सामान्य रहा.

जिले में दक्षिण पूर्वी हवाएं 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, दूसरी तरफ बरगी बांध के चार गेटों को बंद कर दिया गया है. जिसके चलते अब पांच गेटों से पानी को छोड़ा जा रहा है. यह पांच गेट आधा मीटर तक खुले हुए हैं.

चार गेटों के बंद होने के बाद नर्मदा तट से लगे आसपास के घाटों का जलस्तर नीचे आया है. जो पिछले दिन 5 से 6 मीटर तक बढ़ गया था, वह दो से तीन मीटर तक पहुंच गया है.

बहरहाल जबलपुर में इसी तरह मौसम बना रहेगा. जहां बारिश का आंकड़ा धीरे-धीरे जबलपुर की औसत बारिश 52 इंच तक पहुंच जाएगा. गौरतलब हैं पिछले साल आज के दिन तक साढ़े 43 इंच वर्षा दर्ज की गई थी. जो पिछले वर्ष के मुकाबले महज 1 इंच कम है.