Pakistan vs Zimbabwe: वहाब रियाज ने गेंद पर लगाई लार (PC: Wahab Riaz Instagram)
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने गेंद पर लार लगाई जिसके बाद कमेंट्री कर रहे रमीज राजा ने उसे हैंड ग्रेनेड बता दिया.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 7, 2020, 7:58 PM IST
रमीज राजा ने गेंद को बताया हैंड ग्रेनेड
रिजर्व अंपायर इसके बाद मैदान पर वाइप्स लेकर आए जिससे अंपायरों से गेंद को साफ किया और फिर खेल दोबारा शुरू हुआ.पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अब कमेंटेटर रमीज राजा ने मजाकिया लहजे में कहा कि गेंद साफ करते हुए ऐसा लग रहा है कि मानो अंपायर हैंड ग्रेनेड छू रहे हों. अगस्त में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान गेंद पर लार लगाने के लिए चेतावनी दी गई थी.
IPL के दौरान विराट-उथप्पा से भी हुई गलतीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्रैक्टिस के दौरान गेंद पर लार लगाते हुए देखा गया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियमों के अनुसार गेंद पर लार लगाने के लिए तीन बार चेतावनी दिए जाने के बाद गेंदबाजी टीम पर पांच अंक की पेनल्टी लगाई जाती है.
Sanitising ball as Wahab Riaz applied saliva. #PakVsZim pic.twitter.com/lD1G6Wd7ho
— Ram (@imRamaReddy) November 7, 2020
पाकिस्तान ने जीता पहला टी20
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के मैच की बात करें तो मेजबान टीम ने पहला मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पाकिस्तान की जीत के हीरो बाबर आजम रहे. आजम ने 55 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली. (भाषा के इनपुट के साथ)