नई दिल्ली: इंडिया की स्टार शटलर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अपने हॉलीडे की तस्वीरों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लेकिन हाल ही में साइना ने हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी (Laxmii) के सपोर्ट में एक तस्वीर शेयर की है.
साइना की इस लेटेस्ट फोटो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. मालूम हो कि साइना नेहवाल के जीवन पर बॉयोपिक भी बन रही है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उनका किरदार निभा रही हैं.
ये भी पढें: गौतम गंभीर के परिवार में कोरोना वायरस का मामला, खुद को किया self-isolate
ट्रांसजेंडर्स के लिए नेहवाल ने लगाई लाल बिंदी
गौरतलब है कि हाल ही में अक्की की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का नया गाना अब हमारी बारी रिलीज हुआ है. इस गाने के माध्यम से अक्षर कुमार समाज के तीसरे लिंग ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ बनी लोगों की गलत सोच को बदलने की अपील कर रहे हैं. साथ ही अक्की किन्नर समाज के सम्मान और समर्थन के लिए लाल बिंदी लगाकर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.
इस बीच लाल बिंदी का यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि नेहवाल आपको माथे पर एक बड़ी लाल बिंदी लगाए हुए दिखाई दे रही हैं. साथ ही साइना नेहवाल ने अक्षय की इस मुहिम की तारीफ करते हुए, लोगों से ट्रांसजेंडर्स के लिए नजरिया बदलने की गुजारिश कर रही हैं.
Maine toh laga li hai pyaar aur samanta ki Laal Bindi. Now it’s your turn to join me using ‘Ab Hamari Baari Hai’ filter on Instagram as a symbol of love and acceptance for the third gender!
Filter: https://t.co/so6ZClYup9 pic.twitter.com/VN2IDpolVD
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 7, 2020
पूर्व नंबर एक बैडमिंटन प्लेयर पर भी बन रही है फिल्म
दरअसल साइना नेहवाल पर एक बॉलीवुड फिल्म भी बन रही है, जिसका नाम ‘साइना’ है. इस फिल्म में पूर्व नंबर एक बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल का किरदार बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अदा कर रही हैं. यह फिल्म अगले साल रिलीज की जा सकती है. इसके अलावा अगर गौर करें साइना के करियर की तरफ तो साइना ने अपने बैडमिंटन करियर में 24 से अधिक टाइटल अपने नाम किए हैं.
नेहवाल एकमात्र ऐसी भारतीय शटलर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया है. तो वहीं साल 2010, 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नेहवाल ने दो गोल्ड जीते हैं. इसके अलावा BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप और इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मेडल हासिल करने वाली इकलौती भारतीय साइना नेहवाल हैं.