छीनी सुविधा, बढ़ेगी परेशानी: जबलपुर अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों के साथ होगा झुलसे लोगों का इलाज, कोविड के चलते बर्न वार्ड बंद

छीनी सुविधा, बढ़ेगी परेशानी: जबलपुर अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों के साथ होगा झुलसे लोगों का इलाज, कोविड के चलते बर्न वार्ड बंद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Burn Ward Closed Due To Kovid Ward In Jabalpur Victoria Hospital, Now Patients Suffering From Vomiting And Diarrhea Will Be Treated

जबलपुर।5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीवीडी वार्ड में भर्ती कर रहे बर्न के मरीज।

  • टीबी वार्ड को मेडिसिन वार्ड बनाया, अब पहली मंजिल पर टीवी के मरीज होंगे भर्ती
  • इलाज में आएगी मुश्किल

विक्टोरिया अस्पताल प्रशासन ने कोरोना वार्ड को अलग करने के लिए वहां संचालित बर्न वार्ड को बंद कर दिया है। अब जले-झुलसे मरीजों को उलटी-दस्त से पीड़ित संक्रामक वार्ड में भर्ती किया जाएगा। यहां बर्न वार्ड की तरह बेड की उपलब्धता सीमित रहेगी।

संकट ये है कि दिवाली नजदीक है। इस त्योहार में पटाखों के झुलसने के केस अधिक आते हैं। अस्पताल में अन्य वार्डों में भी तब्दील की गई है। टीवी वार्ड मेडिसिन के मरीज भर्ती होंगे। अब टीवी के मरीज को प्रथम मंजिल पर इलाज के लिए सीढ़ियों से चढऩा-उतरना होगा। मेडिकल में भी बर्न का अलग से वार्ड नहीं है। ऐसे में मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ेगा या प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विक्टोरिया में 6 वार्डों में भर्ती होंगे कोविड मरीज
कोरोना संक्रमण को देखते हुए विक्टोरिया अस्पताल के 6 वार्डों को कोविड मरीजों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी कोविड वार्डों से बर्न वार्ड था। बर्न वार्ड में आने-जाने का अलग से रास्ता नहीं है। कोरोना के चलते संक्रमण के खतरे को देखते हुए विक्टोरिया अस्पताल प्रशासन ने इस वार्ड को बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे दो-चार मरीजों को ही डीवीडी वार्ड में उलटी-दस्त से पीड़ित मरीजों के साथ भर्ती किया जा रहा है।

डीवीडी वार्ड में कर रहे भर्ती
डीवीडी वार्ड में हड्डी से संबंधित मरीजों का भी इलाज हो रहा है। मुश्किल ये है कि झुलसने वाले मरीजों में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है। ऐसे में डीवीडी के मरीजों के साथ उनके इलाज में ये खतरा रहेगा। इसी तरह टीबी वार्ड को भी मेडिसिन वार्ड बना दिया है। इसी भवन की पहली मंजिल पर टीबी के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

झुलसने वाले मरीजों के इलाज पर संकट
दिवाली के मौके पर हर साल झुलसने के मामले सबसे अधिक सामने आते हैं। ऐसे में इस बार लोगों को इलाज के लिए परेशानी होगी। विक्टोरिया में अभी 12 बेड का बर्न वार्ड था। मेडिकल में भी अलग से बर्न वार्ड नहीं है। यहां प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में ऐसे मरीजों का इलाज होता है।

कोविड के चलते लेना पड़ा निर्णय
अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.सीबी अरोरा ने कहा कि कोविड के चलते बर्न वार्ड को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। पास में बर्न वार्ड होने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता। झुलसने वाले मरीजों को मेडिकल में रेफर किया जा रहा है।



Source link