मंदसौर की लापता नाबालिग गुजरात से सकुशल बरामद: भानपुरा पुलिस ने मोरबी में पकड़ा अपहरणकर्ता, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं – Mandsaur News

मंदसौर की लापता नाबालिग गुजरात से सकुशल बरामद:  भानपुरा पुलिस ने मोरबी में पकड़ा अपहरणकर्ता, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं – Mandsaur News



मंदसौर पुलिस ने मंगलवार को भानपुरा थाना क्षेत्र के दुधली गांव से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को गुजरात के मोरबी से बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता दीपक पिता राघुलाल मेघवाल (29) को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उप जेल गर

.

जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त 2025 को दुधली निवासी फरियादी ने भानपुरा थाने में अपनी नाबालिग बेटी रुचि (बदला हुआ नाम) के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर नाबालिग के मोरबी, गुजरात के सेंसर चौकड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में होने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद, एक पुलिस टीम परिजनों के साथ मोरबी भेजी गई।

पुलिस टीम ने मोरबी से नाबालिग को संदेही दीपक मेघवाल के कब्जे से सकुशल बरामद किया और उसे भानपुरा ले आई। पीड़िता के बयानों और मेडिकल जांच के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 87, 64(2) एम बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 भी जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे गरोठ उप जेल भेज दिया गया।



Source link