भिंड5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
जिला अस्पताल में मेडिकल वार्ड के बाथरूम के बाहर डस्टबिन में शनिवार की सुबह 8.30 बजे एक भ्रूण मिला है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने उक्त भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए डेड हाउस भिजवाया है। साथ ही भ्रूण फेंकने वाली महिला की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में स्टाफ नर्स शिवानी की ड्यूटी थी। वे शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे जब वार्ड के बाथरूम के बाहर से गुजरीं तभी उनकी नजर डस्टबिन में पड़ी, जिससे एक भ्रूण पड़ा हुआ था।
उन्होंने इस बात की सूचना तत्काल सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल को दी। डॉ गोयल ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बताया। साथ ही उक्त भ्रूण को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और उसे पीएम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है। भ्रूण करीब 5 महीने का है। ऐसे में पुलिस अब उस महिला की तलाश कर रही है, जिसने इसे डस्टबिन में फेंका है।