लूट: जबलपुर में 70 वर्षीय रिटायर्ड फाैजी के सिर पर चाकू मारकर किया बेहोश, लूट ले गए 2 तोले की चेन

लूट: जबलपुर में 70 वर्षीय रिटायर्ड फाैजी के सिर पर चाकू मारकर किया बेहोश, लूट ले गए 2 तोले की चेन


जबलपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

70 वर्षीय रिटायर फौजी लाल सिंह झारिया

  • गढ़ा रामलीला मैदान के पास की घटना, सेना से हैं रिटायर
  • पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश में

दीवाली से पहले लुटेरों ने दुस्साहस दिखाते हुए 70 वर्षीय रिटायर फौजी को बेहोश कर दो तोले की चेन छीन ले गए। फौजी सुबह पांच बजे टहलने के लिए निकल रहे थे। तभी लुटेरे घुस आए और गेट के पास वारदात को अंजाम देकर भाग निकल भागे। लुटेरों ने फौजी के सिर पर चाकू से वार कर बेहोश किया था। बड़े बेटे ने दरवाजा खोला तो पिता को बेहोश पाया। इसके बाद परिजन अस्पताल ले गए। रात में होश आने पर फौजी ने घटना का खुलासा किया, तो सभी सन्न रह गए। पुलिस लूट का मामला दर्ज करते हुए जांच में जुटी है।
गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान के पास रहने वाले लाल सिंह झारिया (70) सेना से रिटायर हैं। वह रोज सुबह पांच बजे टहलने जाने से पहले बड़े बेटे कमल को जगा देते थे। शनिवार सुबह भी बेटे को आवाज दी और गेट खोला ही था कि तभी दो नकाबपोश बदमाश उन्हें धक्का देते हुए घुस आए। एक ने सिर पर चाकू जैसे नुकीले हिस्से से सिर पर वार कर दिया। वह बेहोश होकर गिर गए। दूसरा उनके गले से दो तोला का चेन छीन कर फरार हो गया।
बेटा निकला तो शोर मचाया
कमल ने दरवाजा खोला तो बाहर पिता लाल सिंह झारिया को बेहोश पाया। वह बीपी के मरीज हैं। उसे लगा शायद अटैक आ गया। छोटे भाई की मदद से अस्पताल ले गया। सिर से खून निकल रहा था। बेटों को लगा शायद गिरने की वजह से चोट आई होगी। चिकित्सक ने एमआरआई कराई। तब पता चला कि उक्त चोट गिरने की नहीं है। किसी धारदार नुकीले हथियार से चोट पहुंचाई गई है। पिता के गले से चेन भी गायब थी।
होश आने पर फौजी ने बताया
लगभग 12 घंटे बाद फौजी लाल सिंह झारिया को होश आया। तब उन्होंने बुदबुदा कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। अभी भी उनकी हालत ठीक नहीं है। वह रह-रह कर बेहोशी की हालत में पहुंच जा रहे हैं। कमल ने गढ़ा थाने पहुंच कर एमआरआई रिपोर्ट और पिता के सिर पर लगे चोट के फोटो दिखाते हुए लूट का मामला दर्ज कराया। गढ़ा पुलिस ने मामले में धारा 394 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link