आरसीबी की टीम प्लेऑप में हार गई
IPL 2020: बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स (RCB) के खराब प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने विराट की जम कर आलोचना की थी.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 8, 2020, 8:13 AM IST
टीम बदलो, कप्तान नहीं
आरसीबी की हार के बाद सहवाग ने क्रिकेट की वेबसाइट क्रिकबज़ से बातचीत करते हुए कहा कि बैंगलोर की टीम सिर्फ विराट और डिविलियर्स की बैटिंग पर निर्भर है. उन्होंने कहा, ‘कप्तान उतना ही अच्छा होता है जीतनी अच्छी उनकी टीम. यही विराट कोहली जब इंडियन टीम के कप्तान होते हैं तो नतीजे अलग होते है. वो टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज़ जीतते हैं. लेकिन जब आरसीबी के लिए खेलते हैं तो इनकी टीम उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है. वो जीतते नहीं है. तो कप्तान के पास अच्छी टीम होनी बहुत जरुरी है. मेरे ख्याल से उन्हें कप्तान बदलने के बारे में नहीं सोचना चाहिए. ये सोचना चाहिए ये टीम और कैसे बेहतर कर सकती है. बैंगलोर के पास कोई सेटल बैटिंग ऑर्डर नहीं है. उनकी बैटिंग सिर्फ विराट और एबी डिविलियर्स पर निर्भर है’.
ये भी पढ़ें:- IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में जगह बना सकती है सनराइजर्स हैदराबाद, जानिए वजहक्या कहा था गंभीर ने
बता दें कि आईपीएल में से जैसे ही विराट की टीम का पत्ता साफ हुआ गौतम गंभीर ने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाते हुए उनकी धज्जियां उड़ा दी. आरसीबी की हार के बाद गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए कहा कि 8 साल किसी भी कप्तान के लिए खुद को साबित करने का लंबा वक्त होता है. उन्होंने कहा, ‘आप आर अश्विन को देखिए 2 साल के बाद रिजल्ट नहीं दे पाए तो किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया. आप धोनी और रोहित शर्मा की बात करते हैं. धोनी ने तीन खिताब दिलाए हैं. रोहित ने मुंबई को चार बार चैंपियन बनाया है. मुझे पक्का यकीन है कि अगर रोहित भी 8 साल तक अच्छे नतीजे लेकर नहीं आते तो उन्हें भी कप्तानी के मोर्चे से हटा दिया जाता. हर किसी के लिए अलग-अलग पैमान नहीं होना चाहिए’.