IPL 2020: SRH के खिलाफ मैच से पहले मार्कस स्टोइनिस ने DC के साथियों को दी अहम सलाह

IPL 2020: SRH के खिलाफ मैच से पहले मार्कस स्टोइनिस ने DC के साथियों को दी अहम सलाह


दुबई: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) का मानना है कि आईपीएल 2020 (IPL 2020) के क्वालीफायर-2 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराने के लिए उनकी टीम को बेखौफ होकर खेलना होगा. दिल्ली ने पिछले 6 मैचों में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है जबकि हैदराबाद पिछले 6 मैचों में केवल एक में जीत दर्ज की है जबकि हैदराबाद पिछले 6 मैचों में सिर्फ एक मैच ही हारी है.

यह भी पढ़ें- अक्षर कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ के समर्थन में उतरीं भारतीय शटलर साइना नेहवाल

स्टोइनिस ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इस लंबे टूर्नामेंट में ज्यादातर टीमें ऊपर-नीचे होकर आई है, लेकिन सीजन की शुरुआत में अच्छे प्रदर्शन के बाद हमने दूसरे स्थान के साथ लीग चरण का समापन किया. हमारे पास एक मैच है और इसे जीतकर हम फाइनल में पहुंचेंगे. मुझे लगता है कि हमें निडर होकर खेलना होगा और हमारे लिए यह एक अच्छा होगा.’

स्टोइनिस के लिए यह सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है और उन्होंने 314 रन बनाने के अलावा नौ विकेट भी लिए हैं. उन्होंने कहा, ‘रन बनाना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन टीम जीतती है तो और भी अच्छा होता है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि लेकिन जब आप जीतते हैं तो यह टीम के लिए हमेशा बेहतर होता है. इसलिए उम्मीद है कि मैं वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं. लेकिन दिन के अंत में उम्मीद है कि हमें जीत मिलेगी.’
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link