Last Updated:
Abhishek Sharma tattoo: अभिषेक शर्मा ने अपने दाएं हाथ की कलाई में टैटू गुदवाकर इट विल हैप्पन (IT WILL HAPPEN) लिखवाया है. इंस्टाग्राम पर विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने अपनी फोटोज शेयर की है. खब्बू बल्लेबाज के नए टैटू को बेहद प्यार मिल रहा है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने नया टैटू गुदवाया है. अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की है. अपने दाएं हाथ की कलाई पर अभिषेक ने इट विल हैप्पन (IT WILL HAPPEN) यानी यह होगा लिखवाया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज में 2-1 से किला फतह करके आ रहे अभिषेक का यह नया टैटू मोटिवेशन से भरा पड़ा है. टैटू बनवाते हुए अभिषेक ने पूरी बांह वाली सफेद कमीज पहनी है. साथ में काली पैंट और सफेद जूतों में सज-धजकर बैठे हैं.
View this post on Instagram