सिंगरौली में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: दिव्यांग से 2.40 लाख रुपये ठगे, आरोपी दे रहा धमकियां – Singrauli News

सिंगरौली में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:  दिव्यांग से 2.40 लाख रुपये ठगे, आरोपी दे रहा धमकियां – Singrauli News


सिंगरौली जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। नवानगर थाना क्षेत्र के भरुहा गांव निवासी दिव्यांग आशीष कुमार कुशवाहा ने अपने ही गांव के संदीप सिंह पर 2 लाख 40 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने लग

.

आशीष कुशवाहा ने बताया कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी संदीप सिंह ने उन्हें मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद आशीष ने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

अपर कलेक्टर संजीव पांडे ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि शिकायत को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय भेजा जा रहा है। जांच में ठगी की बात सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित आशीष का यह भी आरोप है कि उन्होंने पहले नवानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

सिंगरौली जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में बेरोजगार युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को दें।



Source link