टी नटराजन ने आईपीएल 2020 के 16 मैचों में 16 विकेट लिए हैं.
टी नटराजन (T Natarajan) ने डेथ ओवरों में शानदारी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया. नटराजन ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा-160 यॉर्कर्स डाले. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर भी नटराजन से खूब प्रभवित हुए.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 9, 2020, 5:50 PM IST
टी नटराजन (T Natarajan) ने डेथ ओवरों में शानदारी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया. नटराजन ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा-160 यॉर्कर्स डाले. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर भी नटराजन से खूब प्रभवित हुए. उन्होंने नटराजन की तारीफ करते हुए कहा, ”शुरू में किसी ने हमें मौका नहीं दिया. मुंबई इंडियंस ग्रेट टीम है. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी बहुत अच्छी है, लेकिन हमारी टीम जहां है, उस पर मुझे गर्व है.”
दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर वीरेंद्र सहवाग का मजेदार ट्वीट, बोले- 2020 और बहुत कुछ दिखाएगा
डेविड वॉर्नर ने कहा, ”नटराजन इस आईपीएल की खोज है. वह बेहतरीन गेंदबाज हैं. राशिद खान चमत्कारिक गेंदबाज हैं. इसी तरह मनीष पांडे नंबर तीन पर उम्दा हैं. हमारी टीम हर लिहाज से अच्छी है, लेकिन फील्डिंग में हमें अभी और काम करना होगा.”उन्होंने कहा, ”मुख्य चीज है मैदान में एटीट्यूड. यदि आप कैच नहीं पकड़ते तो आप मैच नहीं जीत सकते. लिहाजा हम अगली बार बेहतर होने की कोशिश करेंगे. फील्डिंग ने ही हमें नीचा दिखाया.”
IND vs AUS: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलेंगे टेस्ट सीरीज, BCCI ने किया कंफर्म
भुवनेश्वर कुमार और ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने पर वॉर्नर ने कहा, ”यह मुश्किल होता है लेकिन सभी दूसरे खिलाड़ियों ने अपनी अपनी भूमिका बखूबी निभाई. आईपीएल का फाइनल 10 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा.