महामुकाबले के 24 घंटे पहले इंजरी कंसर्न…बाहर हो गया ये मैच विनर, अब कौन करेगा रिप्लेस?

महामुकाबले के 24 घंटे पहले इंजरी कंसर्न…बाहर हो गया ये मैच विनर, अब कौन करेगा रिप्लेस?


10 सितंबर का दिन फैंस के लिए रोमांच से भरा होगा. इस दिन एक तरफ एशिया कप का शोर चारो तरफ देखने को मिलेगा. जिसमें भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ करेगी. वहीं, दूसरी तरफ इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें टी20 सीरीज का आगाज करेंगी. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज में रोमांचक जंग देखने को मिली थी. लेकिन टी20 सीरीज से पहले एक बड़ा इंजरी कंसर्न देखने को मिला है. एक मैच विनर टीम से बाहर हो गया है.

चोटिल हुआ ये मैच विनर

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है.  सीरीज शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका को करारा झटका लगा है.  अफ्रीकी टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर चोटिल हो गए हैं. मिलर सीरीज से शुरु होने से पहले बाहर हो चुके हैं. दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव  के कारण वो टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे. सीरीज की शुरुआत बुधवार को कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स मैदान में होगी.

Add Zee News as a Preferred Source


बड़े मैच के प्लेयर हैं मिलर
मिलर के चोटिल होने के बाद अफ्रीकी खेमे की ओर से अभी तक उनके किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है.  ऐसे में माना जा रहा टीम बिना किसी एक्स्ट्रा खिलाड़ी के मैदान पर उतरेगी.  36 वर्षीय मिलर दक्षिण अफ्रीका टीम के बेहद अनुभवी खिलाड़ी है. वे बड़े मैच के प्लेयर हैं. मिलर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लंबे-लंबे  छक्के जड़ने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने “द हंड्रेड” के दौरान बस 5 मैच खेले. 

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों नेपाल क्रिकेट टीम नहीं खेल रही एशिया कप, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें पूरा मामला

 

डेविड मिलर का टी 20 करियर

डेविड मिलर ने अपने टी20 करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी. उन्होंने अभी तक के टी20 करियर में खेले 130 मैचों की 114 पारियों में 140.89 के दमदार स्ट्राइक रेट से 2591 रन बनाए हैं.  इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 106 रनों का रहा है. मिलर ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 2 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं. 



Source link