Toyota ने दिवाली के मौके पर अपनी कार पर आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है.
टोयोटा डीलरशिप नवंबर 2020 में अपने मॉडल रेंज में कई छूट और लाभ दे रही है. ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के रूप में इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं….
- News18Hindi
- Last Updated:
November 9, 2020, 12:46 PM IST
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
टोयोटा की इस मल्टीपर्पज प्लेगशिप गाड़ी की कीमत 15.66 लाख रूपये से शुरू होती है. इसमें 30000 एक्सचेंज बोनस के साथ कुल 55000 रूपये तक की छूट है. इसके अलावा 20000 रूपये तक कॉरपोरेट डिस्काउंट है. यह 148hp, 2.4 लीटर डीजल इंजन और 164hp, 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है.
ये भी पढ़ें: 50 हजार रुपये से कम की इस बाइक में मिलेगी 90 KM की माइलेज, जानिए और क्या है खासटोयोटा यारिस
इस सीडान गाड़ी की कीमत 8.86 लाख रूपये से शुरू होती है और वर्तमान में यह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन वैरिएंट में उपलब्ध है. इसमें अभी 60000 रूपये तक की छूट है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. सभी में 20-20 हजार रूपये की छूट है.
टाटा अर्बन क्रूजर
टाटा की हाल ही में लॉन्च हुई SUV अर्बन क्रूजर में 20000 रूपये तक एक्सचेंज बोनस है. भारत में टोयोटा-सुजुकी पार्टनरशिप की दूसरी किश्त के रूप में यह गाड़ी आई थी. यह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और चार सिलेंडर पेट्रोल पावरट्रेन के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: GoZero ने लॉन्च की ई-साइकिल, सिंगल चार्ज में करिए 25 KM तक सफर
टोयोटा ग्लान्जा
टोयोटा और सुजुकी के बीच कॉलेबोरेशन के तहत यह हैचबैक गाड़ी भारतीय बाजारों में आई. इसमें कुल 30000 रूपये डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें 15000 रूपये कैश डिस्काउंट, 5000 रूपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 10000 रूपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है. यह गाड़ी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 5 स्पीड मैन्यूअल गीयरबॉक्स में आती है.