Komaki TN95 इलेक्ट्रिक स्कूटर – Komaki TN95 एल्क्ट्रिक स्कूटर की प्राइस 98000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. इस हाई स्पीड स्कूटर को इंडियन फैमिली को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. इस स्कूटर में एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए एक्स्ट्रा स्टोरेज बॉक्स लगाया गया है. इसमें कलर्ड डिस्प्ले, रिवर्स एसिस्ट, क्रूज कंट्रोल और रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. एक कंफर्टेबल सफर के लिए इस स्कूटर के दोनों तरफ फुटरेस्ट व बॉडी पर मैटेलिक गार्ड भी दिया है. कंपनी ऐसा दवा करती है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 से 150 किलोमीटर का ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है.
Komaki SE इलेक्ट्रिक स्कूटर – कंपनी द्वारा लॉन्च की गयी दूसरी हाई स्पीड स्कूटर Komaki SE का market price 96 ,000 रुपये(एक्स-शोरूम, दिल्ली ) तय किया है . कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह स्कूटर तक़रीबन 100 से 120 किलोमीटर का राइडिंग बैकअप देती है. इसमें कंपनी ने Li-ion बैटरी का इस्तेमाल किया है और साथ ही dual disk break का भी ऑप्शन दिया गया है. कंपनी ने इसे सॉलिड ब्लू, मैटेलिक गोल्ड, जेट ब्लैक और गार्नेट रेड जैसे 4 vibrant color में पेश किया है.
यह भी पढ़ें: Honda CD110 पर मिल रहा है 5 हजार रुपये का कैशबैक, 65km का देती है माइलेज, जानें सबकुछ
Komaki M5 इलेक्ट्रिक बाइक – स्कूटरों के अलावा कंपनी ने बाजार में अपनी पहली हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक को भी लॉन्च किया है. यह बाइक सिंगल चार्ज में 100 से 120 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है. इसमें भी कंपनी ने Li-ion बैटरी पैंक का इस्तेमाल किया है. यह बाइक गोल्ड और सिल्वर कलर में बाजार में उपलब्ध होगी. कंपनी द्वारा इसकी कीमत 99,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली ) तय की गई है.