बड़ा हादसा: भोपाल के सूखी सेवनिया में मिट्टी धंसने से 7 बच्चे दबे; चार की मौत, दो की हालत गंभीर

बड़ा हादसा: भोपाल के सूखी सेवनिया में मिट्टी धंसने से 7 बच्चे दबे; चार की मौत, दो की हालत गंभीर


भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में मिट्टी धंसने से चार बच्चों की मौत हो गई है, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। – फाइल फोटो

भोपाल के सूखी सेवनिया क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी में सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर मिट्टी खोदने गए चार बच्चों की मिट्टी धंसकने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, गांव के 7 बच्चे मिट्टी खोदने गए थे, वह मिट्टी खोदते-खोदते अंदर गहरे में पहुंच गए थे, जिससे मिट्टी धंस गई और 6 बच्चे दब गए। उन्हें वहां से निकालकर एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही चार बच्चों ने दम तोड़ दिया है।

वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर है। इन बच्चों की उम्र 5 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में दबने वाले तीन लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। मौके पर पुलिस और ग्रामीण मौजूद हैं। एक बच्चा बाहर ही खड़ा था, जिससे वह चपेट में आने से बच गया।



Source link