विराट कोहली एडिलेड टेस्ट मैच ही खेलेंगे (फाइल फोटो)
विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में टीम इंडिया (Team India) आईपीएल (IPL 2020) का फाइनल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी
- News18Hindi
- Last Updated:
November 9, 2020, 8:14 PM IST
चार टेस्ट मैच एडिलेड (डे नाइट 17-21 दिसंबर ), मेलबर्न ( 26-30 दिसंबर), सिडनी ( 7-11 जनवरी, 2021) और ब्रिस्बेन (Jan 15-19 जनवरी) में खेला जाएगा. पिछले दिनों एक सूत्र ने कहा था कि नॉर्मल समय में वह एक मैच न खेलकर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए वापस जा सकते थे और ब्रिस्बेन टेस्ट खेल सकते थे. मगर 14 दिन का क्वारंटाइन अभी भी है. ऐसे में जाना और वापस आना मुश्किल होगा.

भारत के लिए अच्छी खबर ये भी है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है. हालांकि उन्हें वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया है.यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलेंगे टेस्ट सीरीज, BCCI ने किया कंफर्म
IPL 2020: दिल्ली की टीम इस बार बन सकती है चैंपियन, इन 4 खिलाड़ियों ने पलट दिया है पासा
दरअसल आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए थे और उस समय उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था, मगर हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते मुंबई इंडियंस के लिए भी चार मैच न खेलने वाले रोहित ने आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले में मैदान पर वापसी की और टीम को फाइनल तक लेकर आए. उन्होंने खुद को फिट बताया था. रोहित को पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में न चुने जाने पर काफी बवाल भी हुआ था. दिग्गजों ने सवाल भी उठाए थे.