प्रतीकात्मक तस्वीर
125 सीसी की बाइक की बढ़ती डिमांड के बीच टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) भी 125 सीसी की बाइक लॉन्च कर सकती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 9, 2020, 4:21 PM IST
125 सीसी की बाइक लॉन्च कर सकती टीवीएस
कारएंडबाइक डॉट कॉम के मुताबिक, लगभग दो दशक पहले बाजार में TVS फिएरो और फिएरो एफ2 बेचती थी कंपनी उस समय सुज़ुकी के साथ पार्टनरशिप में तैयार की थी. माना जा रहा है कि TVS दोबारा 125 सीसी इंजन के साथ फिएरो नाम की वापसी करने वाली है.
बजाज, हीरो और होंडा को टक्कर देने आ सकती है TVS Fiero 125बजाज, हीरो, होंडा जैसी कंपनी की बाइक को टक्कर देने को लिए जल्द ही टीवीएस भी फिएरो 125 लॉन्च कर सकती है. फिलहाल 125 सीसी सेगमेंट में बजाज पल्सर 125, होंडा एसपी 125 और हीरो ग्लैमर 125 का मुकाबला हो रहा है. टीवीएस ने पहले फिएरो नाम से स्पोर्टी 150 सीसी मोटरसाइकिल लॉन्च की थी. कंपनी ने हाल ही में एनटॉर्क 125 सुपरस्क्वाड एडिशन लॉन्च किया है.
हाल ही में अपाचे आरटीआर 200 4वी का नया एडिशन हुआ था लॉन्च
गौरतलब है कि टीवीएस ने हाल ही में कहा था कि उसने अपनी बाइक अपाचे आरटीआर 200 4वी का नया संस्करण पेश किया है, जिसकी शो रूम कीमत 1.31 लाख रुपये है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि 200 सीसी बाइक तीन संस्करणों – स्पोर्ट, अर्बन और रेन, में आती है. टीवीएस मोटर कंपनी के मार्केटिंग हेड (प्रीमियम मोटरसाइकल) मेघश्याम दिघोले ने कहा कि अपाचे सीरीज 2005 में पहली बार बाजार में आने के बाद से ग्राहकों को तकनीकी कौशल मुहैया कराने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.