IPL 2020: फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, नेट्स में हुई स्‍टार गेंदबाज की वापसी

IPL 2020: फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, नेट्स में हुई स्‍टार गेंदबाज की वापसी


मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के बीच 10 नवंबर को आईपीएल (IPL 2020) का फाइनल खेला जाएगा


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 9, 2020, 4:11 PM IST

नई दिल्‍ली. आईपीएल (IPL 2020) की सबसे सफल टीम और चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मंगलवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. फाइनल से पहले मुंबई के लिए अच्‍छी खबर आ रही है. टीम के स्‍टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट (trent boult) की नेट्स में वापसी हो गई है. दरअसल दिल्‍ली के खिलाफ क्‍वालिफायर 1 में बोल्‍ट ग्रोइन की चोट से जूझ रहे थे और फाइनल में उनकी उपलब्‍धता पर लगातार सवाल उठ रहे थे. मुंबई ने हाल में ही एक वीडियो शेयर किया, जो साफ संकेत कर रहा है कि बोल्‍ट खेलने के लिए फिट हैं.

हालांकि अभी तक खिताबी मुकाबले के लिए बोल्‍ट की उपलब्‍धता पर मुंबई टीम मैनेजमेंट ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इस छोटे से वीडियो में बोल्‍ट टीम के बाकी साथियों के साथ अभ्‍यास करते हुए नजर आ रहे हैं.

दिल्‍ली के खिलाफ क्‍वालिफायर 1 में बोल्‍ट ने मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई थी और पारी के अपने पहले ही ओवर में दो बड़े विकेट लेकर दिल्‍ली को मुश्किल में डाल दिया था. उनके दो ओवर्स में दिल्‍ली संघर्ष करती हुई नजर आई, मगर इसके बाद बोल्‍ट ग्रोइन की चोट के चलते गेंदबाजी करने वापस नहीं आ पाए. यह भी पढ़ें: 

IPL 2020: आखिर क्‍यों लगातार 3 गेंदों पर तीन विकेट लेने के बावजूद रबाडा के नाम दर्ज नहीं हुई हैट्रिक?

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2020 फाइनल में पहुंचने पर फैन्स ने बनाए मजेदार मीम्स

वह 14वें ओवर में मैदान से बाहर चले गए थे. मुंबई ने 57 रन के अंतर से यह मुकाबला जीता था.
आईपीएल के इस सीजन में बोल्‍ट और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जोड़ी ने धमाल मचा रखा है और दोनों ने मिलाकर कुल 49 विकेट लिए हैं.





Source link